एक चूहे की कहानी (गोंडी भाषा में)

ग्राम-कन्नेपेल्ली, मंडल-तिर्यानी, जिला-कुमरम भीमू (तेलंगाना) से दसरू चाकेटी गोंडी भाषा में एक चूहा की कहानी बता रहे है, एक चूहा का बिल होता है उससे वो बार-बार आना जाना करता है तभी उसको एक बुढिया देख लेती है और उस चूहा को पकड़कर नाई के पास ले जाकर उसके पूछ को काट देते है| तो चूहा उसके चाक़ू को पकडकर भाग जाता है| एक दुकान में घुस जाता है और दुकानदार को बोलता है कि हाथ से क्यों गुड़ काट रहे है मेरे पास चाकू है इससे काट लो | तो दुकानदार चूहा से चाकू लेकर गुड़ काटता है गुड़ काटते-काटते चाकू टूट जाता है तो चूहा बोलता है मेरा चाक़ू तो आप ने तोड़ दिया उसके बदले में आप मुझे गुड़ दो तो दुकानदार गुड़ नहीं देता है तो वो गुड़ का एक डेला लेकर भाग जाता है| एक बुढिया को गेहूं का प्रसाद बनाते हुए देख लेती है और बुढिया बोलती है ये तो मीठा नहीं ये लो गुड़ डाल लो तो बुढिया गुड़ डालती है वैसे ही वहां से प्रसाद लेकर भाग जाती है और खा लेती है|

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: DASRU CHAKTI GONDI TELANGANA

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: गेस्ट्रिक का घरेलू उपचार

Vaidya KL Vasre from Mandideep of Raisen district in Madhya Pradesh is suggesting domestic treatment for gastric. He suggests to take Parsley/Celery-50 gms, Cumin-50 grams, Fennel-50 grams, black pepper-10 grams, dry ginger-10 grams and then grind and mix them all and make powder. Please take 1 spoon,around 6 grams of this powder twice a day. Please drink normal water before and after taking the powder. This will help you in your gastric problem. KL Vasre@9403424017.

Posted on: Jun 14, 2018. Tags: KL VASRE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हैण्डपम्पो से आयरनयुक्त पानी निकल रहा, उसको पीने से दांत काले हो रहे है...

ग्राम-लामपुरी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जयराम मरकाम, अनसराम कुलदीप, जवेश्वर, रामकुमार कुलदीप, गोविन्द मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव में 75 घर है और उनके गाँव में 10-12 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे आयरनयुक्त पानी निकल रहा है | उसको पीने से दांत काले हो रहे है और उसको पीने से प्यास भी नहीं बुझता है| बच्चो को बीमारी भी हो रही है| उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास 2-3 बार शिकायत भी किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके साफ पानी की सुविधा करने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. संपर्क@07692090158.

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: JAYRAM MARKAM ANASRAM KULDEEP GOVIND MANDAAVI SONG VICTIMS REGISTER

अमरकंटक जाबो 14 जनवरी मा मेला लागे ना...मेला गीत -

ग्राम पंचायत-दुल्लापुर, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहसराम एक गीत सुना रहे हैं :
अमर कंटक जाबो 14 जनवरी मा मेला लागे ना – गोडवाना सम्मेलन के मेला लागे हमू जाबो ना – चलो भईया चलो संगवारी हमू मन जाबो ना – देवी देवता के दर्शन करके हमन संगी आबो – गोडवाना संस्कृति के बोली भाषा सबो के बतैईया – अमर कंटक जाबो मेला देखेबर हां...

Posted on: Nov 10, 2017. Tags: SAHASRAM KORBA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में नदी पर पुल नहीं है, हम लोगों को बहुत परेशानी होती है पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-छाटा, पोस्ट-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मानसराम पटेल बता रहे है कि उनके गाँव के हाफ नदी में पुल नहीं बनने के कारण गाँव के लोगो को बरसात के दिनों में बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ता है जिसके कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति बहुत आक्रोश है | शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है. गाँव के लोग कई बार सांसद विधायक के पास आवेदन किये हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि पुल का निर्माण हो सके | सांसद@9993388777, विधायक@7587098175. मानसराम@9179529837.

Posted on: Sep 26, 2017. Tags: MANASRAM PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »