जागो उठो जी किसान, उठो जागो जी जवान...छत्तीसगढ़ी किसानी गीत
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिह आयाम खेती से सम्बंधित एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
जागो उठो जी किसान, उठो जागो जी जवान-
चेतो-चेतो जी मोर भईया-
अंगना मा भईया बोलत हे चिरया-
उठ के बिहन्य लेकार ओ कम बुथा-
दिन निकलत ले भईया तुमन जन सुता-
उठो जागो जी किसान खेत मा जाओ-
बोवय धान हमर खेती हे महान...
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: GANESH SINGH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
कोरची तहसील जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र में गोटुल पुनर्स्थापना कार्यकम (गोंडी भाषा में)...
ग्राम-ग्यारापति, तहसील-कोरची, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) में गोटुल की पुनर्स्थापना कार्यकम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम से रनेश कोरचा के साथ बाबुराव मडावी जुड़े है वे गोटुल संघठन के बारे में जानकारी गोंडी भाषा में बता रहे है कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य यही है की हमारी संस्कृति, भाषा ख़त्म होने की कगार में है इससे लड़ने के लिए हम चाहते हैं कि गाँव गाँव की संगठन तैयार हो और गोटुल की संस्कृति सामने आये! गाँव गाँव की संगठन में रीतिरिवाज की बात हो और यह संगठन संपूर्ण इलाके में हो इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिससे पूरे गोंडवाना क्षेत्र में गोटुल की स्थापना हो सके
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: GONDI RANESH KORCHA
जिस समाज की भाषा ख़त्म हो गई हो वो समाज धीरे धीरे ख़त्म हो जाता है... (गोंडी भाषा में)
उत्तम आतला के साथ आज जुड़े है रानेश कोरचा जो कि तहसील-कुरखेड़ा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के सबंध में बात कर रहे है गोंडी भाषा जीवित रहना जरुरी है क्योंकि जिस समाज की भाषा जिन्दा रहता है वो समाज जिंदा रहता है जिस समाज का भाषा ख़त्म हो गया हो वो समाज ख़त्म! शासन प्रशासन ने गोंडी भाषा को खत्म करने का षड्यंत्र बना रही है! जीवित रखने के लिए जैसे स्कूलो में मराठी, हिंदी के साथ साथ एक विषय होना चाहिए आदिवासी विभाग द्वारा चलाये जा रहे आश्रम स्चूलो में गोंडी भाषा में पढाई होनी चाहिए| भर्ती प्रक्रिया में गोंडी भाषिक लोगो को प्रथम स्थान होनी चाहिए |
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: GONDI RANESH KORCHA
यायो पोसल परा के बाबा पोसल पार के, सोने गए पिंजरानू रा...कुडुक गीत-
ग्राम-रामपुर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से नीलिमा टोप्पो कुडुक भाषा में एक गीत सुना रही हैं जो नया अनाज खाते समय गाते हैं ये गांव में एक रिवाज है जो किसान खेती के बाद साल में एक बार करते हैं :
यायो पोसल परा के बाबा पोसल पार के, सोने गए पिंजरानू रा-
हाए रे रूप गए पिंजरानू रा-
हको गा पड़ा के पिंजरत नोर के, सेवा लानो नो के-
जनम जोगा के रोय का ना ला रे-
हको गा पड़ा के जनम जोगा के रोय का ना ला...
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: GANESH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
बाहर जाने पर 500 रू जुर्माना लगेगा बोलते हैं पर शौचालय ऐसा बनाया है अभी से गिर रहा है...
आश्रित ग्राम-रसेरी, पंचायत-डाडअमोरनी, जनपद+तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी बता रही कि उनके शौचालय का ईंट अभी से गिर रहा है, अच्छे से नहीं बना है गड्डा भी नहीं खुदाया है, बाहर शौच जाने से बोलते हैं 500 जुर्माना लगेगा तो उसको ठीक से बनवाने के लिए सचिव सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसीलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों पर फोन कर शौचालय ठीक से बनवाने में मदद करे: सचिव@9165966050, कलेक्टर@9826443377, C.E.O.@9926192534, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889880235.

