Impact : हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा था, अब साफ़ पानी मिलने लगा है...
ग्राम-छोटेपूटू केला, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं| उनके गांव के स्कूल में लगे हैण्डपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा था| शिक्षको द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया गया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों के मदद से वहां PHE विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर साफ़ पानी की व्यवस्था कर दी गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRAKASH GUPTA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
Impact : स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर काम हो गया...
ग्राम-छोटेपूटूकेला, पंचायत-तेलई धार, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) प्रकाश गुप्ता बता रहा है कि उनकी गाँव के स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था | जिससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी| इसके लिए वहां के शिक्षकों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिया गया था, परन्तु कोई कार्यवाई नही किया गया | तब ये साथी ने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर उनका काम हो चुका है, अब वे खुश हैं| इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: May 23, 2019. Tags: BATULI CG PRAKASH SARGUJA SONG VICTIMS REGISTER GUPTA
हम झरने से पानी उपयोग करते हैं, बारिश में पानी गंदा हो जाता है, पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद कर
ग्राम पंचायत-करवां, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ओम प्रकाश और राजमनी बता रहे हैं| उनका गांव पहाड़ी इलाके में है, वे डीहपारा में रहते हैं| पानी के लिये झरने का उपयोग करते हैं| उनके पारा में 4 परिवार है| बारिश के दिनों में उन्हें दिक्कत होती है| झरने में बारिश का पानी मिल जाने से पानी गंदा हो जाता है| इसलिए उन्होंने पारा में हैण्डपंप लगवाने के लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास निवेदन किया|लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@7067012572, सचिव@9617738454. CEO@9926192534. संपर्क नंबर@7354929548.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI OM PRAKASH PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के बसने के बाद करना पड़ रहा परेशानियों का सामना...
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से साथी तीर्थनाथ आकाश और उनके साथ उपस्थित है मंगल कुंजाम जी उनसे बातचीत कर जानकारी मिला की नया रायपुर का निर्माण हुआ इसके पूर्व वह पर बसे 27 गाँव के ग्रामीणों को विस्थापन करना पड़ा, जो उन लोगों को विस्थापन करने की वजह से अनेक प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ रहा हैं-
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SONG TIRTHNATH AKASH VICTIMS REGISTER
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी...बारिश गीत -
आश्रित ग्राम -तिगावल, पंचातय-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा एक बारिश गीत सुना रहे हैं:
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी-
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया ग्राम रे पानी...

