गाँव में 2 की.मी. तक सड़क नहीं है बारिश में सायकल चलाना भी मुश्किल होता है

ग्राम-डिलमिली, ब्लाक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूरन पात्र जी बता रहे है इनके गाँव मे कुछ एरिया में सड़क की सुविधा नहीं है | दँतेश्वरी मंदिर से रेलवे कालोनी से 2 किलोमीटर तक कच्ची सड़क है| बारिश के समय में इस सड़क पर सायकल चलाना भी मुश्किल होता है | ग्राम सभा में भी इस बात को रखा जा चुका है और प्रस्ताव भी बन चुका है फिर भी बनने में देर लग रही है| कृपया सड़क की समस्या के लिए मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित @9131457867, सचिव @9406228766, सीईओ @0778 2222428.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM PURAN PATRA ROAD

हमारे गांव के 5 घरों में बन रहा शौचालय एक साल से अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है...

कोटलागुडा, ग्राम पंचायत-एरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सम्पतराम मोर्य़े बता रहे हैं कि उनके गांव में सब घरों में शौचालय बन गया है पर 5 घरों में नहीं बना है। सहायक सचिव दो बार शौचालय का फोटो खींच कर ले गए और कहा कि बन जायेगा। लेकिन 1 साल हो जाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। शौचालय अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर पीड़ित व्यक्ति@7724897752, सरपंच@7746075395, CEO@8889251366.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMPATRAM MORYA TOILET

नदी में पुल नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं, वे ग्राम पंचायत कटरा और ढपनीपनी गाँव के बीच एक नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, दोनों तरफ घाट है जिसे चढ़कर लोगो को जाना पड़ता है, इससे लोगो काफी दिक्कत होती है कई बार लोग उसमे गिर चुके हैं गिरने से उन्हें चोट लग जाती है, गाँव में वाहन नहीं जा पाते जिससे लोगो को हास्पिटल जाने में भी दिक्कत होती है ये समस्या कई साल से है पहले लोग सामान ले जाने के लिये कांवर का उपयोग करते थे, लेकिन अभी वाहन हैं और उसी रास्ते से जाना पड़ता है जिससे परेशानी होती है समस्या को हल कराने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं होता समस्या आज भी वही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8959903256. जिला कलेक्टर@07752223344, ब्लाक CEO@7393915855, सचिव@9754145039, सरपंच@7697507040.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कई साल से पानी की समस्या है आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...

धौराखी पारा, ग्राम-बिलाईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रजभान सिंह, रामप्रसाद खुसराम और समार सिंह बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है वार्ड क्रमांक 1 है, वहां 10 घर है जो पानी की समस्या से परेशान हैं, लोग नाला से पानी लाते हैं कई साल से ये परेशानी है वे गाँव के सरपंच सचिव के पास शिकायत करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7247298100, सचिव@8903714625, ब्लाक CEO@7693515855, PHE@9425255065, संपर्क नंबर / रामप्रसाद कुसराम@9399103258.

Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक होने से लाईट की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-बिलाईडांड बाबाडोंगरी, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सिंह और उचित नारायण बता रहे हैं उनके गांव में लाईट की समस्या थी, ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो गया था और बिजली तार चोरी हो गया था जिसके कारण दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद ट्रांसफ़ॉर्मर बन गया और लोगो ने खुद से तार लगा लिया है जिससे गांव में बिजली जल रही है, इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6266247279.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »