Today's news from newspapers in Gondi :23rd June 2018 -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेशभर में योग कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला दिया है. कोर्ट ने 39 ऐसे परीक्षार्थियों को पीएससी मेंस की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी है, जिन्होंने पीएससी प्री एग्जाम क्वालीफाई नहीं किया है.
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सो के बाद अब पुलिस कर्मियों की तरफ से सहुलियत की मांग उठने लगी है. वैसे तो ये मांग सीधे तौर पर विभाग के पुलिसकर्मी नहींं कर रहे हैं, लेकिन उनके परिजन पुलिसकर्मियों की 11 सूत्रीय मांग मनवाने के लिए आंदोलन की राह इख्तयार कर चुके हैं.
Posted on: Jun 23, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS
Today's news from newspapers in Gondi :19th June 2018 -
1. छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर रमन सरकार ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन का फैसला लिया।
2. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। 3. कवर्धा. छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर अवनीश कुमार शरण ने अपनी 6 साल की बेटी का दाखिला कवर्धा जिले के ही सरकारी स्कूल में कराया है 4. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त चार जजों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। 5. छत्तीसगढ़ में नक्सली अभियान के खिलाफ सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया है. सीआरपीएफ की 80 बटालियन द्वारा आज कोड़ेनार क्षेत्र के 8 नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें आत्म समर्पण कराया गया है.6.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के जलकी जमीन विवाद मामले में सख्त रूख अपनाया है
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS
Today's news from newspapers in Gondi:17th June 2018 -
रायपुर. पुलिसकर्मियों के परिवारवालों द्वारा आंदोलन किए जाने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गृहविभाग के कान खड़े-
आठ माह से जवाब देने का मौका दिए बिना शिक्षाकर्मी को निलंबित करना जिला पंचायत सीईओ को महंगा पड़ गया-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.
पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर मानसून के आगे बढऩे की संभावना अभी कम ही है-
राजधानी में रविवार को हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार कम है-
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS
Today's news from newspapers in Gondi: 16th June 2018 -
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलेक्टर परिसर में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, बुजुर्गों के लिए बनाई गई प्रदेश की पहली बापू की कुटिया की छत बुधवार को गिर गई-
रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने महिलाओं को ब्लैकमेल कर रुपए उगाही करने वाले नाइजीरियन गिरोह के 4 सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 10 लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.-
बिलासपुर हाईकोर्ट ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के प्रावधानों के तहत प्रदेश भर के जिला अस्पतालों,स्कूलों और अन्य सार्वजनिक भवनों में आग से बचाओ के पुख्ता इंतेजाम करने दिशा निर्देश केंद्र और राज्य शासन सहित स्थानीय प्रशासन को दिए है-
गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.-
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS
Today's news from newspapers in Gondi : 6th June 2018 -
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग भले ही उठती रही हो, सामाजिक संगठनों के साथ विपक्षी दल विरोध में सड़क में प्रदर्शन करते रहे हों, यहां तक कि राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे में पूर्ण शराबबंदी चुनावी मु्द्दों में प्रमुखता शामिल रहा हो, लेकिन भाजपा सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया हैं कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं होगी-
राजनांदगांव. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में खराब रिजल्ट की गाज प्राचार्यों और शिक्षकों पर गिरनी शुरू हो गई है।-
मध्यप्रदेश में संविलियन के बाद छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों को संविलियन के शीघ्र घोषणा की उम्मीद है. सोमवार दिन भर में अगर सरकार की ओर से संविलियन की घोषणा नहीं होती है तो शिक्षाकर्मी 5 जून से संविलियन संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश में निकालने की तैयारी में है-
