स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का घरेलु उपचार-

ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल मलेरिया का घरेलु उपचार बता रहे हैं, भुई नीम एक ऐसा पौधा जो मलेरिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है| यह पौधा बस्तर के जंगलों में पाया जाता है, इस पौधे को जंगल से लाकर पानी के साथ उबालकर पिया जाता है, मलेरिया के मरीज को यह पानी लगातार तीन दिन तक पिलाना है इसके पश्चात मलेरिया उतर जाता है|इसके साथ ही एक और पौधा गडुर है इसका रस व छिलका को सांप का जहर निकालने में किया जाता है| संपर्क नंबर@@8817582371.

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HELTH RATIRAM BAGHEL

शौचालय नही होने से शौच करने बाहर जाते हैं...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-खरपड़ी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से रतिराम,सुधर राम कश्यप बता रहे हैं उनके घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय निर्माण होना है, वो आज तक नही बना है| जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है| वे कई बार सरपंच सचिव को आवदेन दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7999519509

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: CG KHARPDI KONDAGANW PROBLEM RATIRAM TOILET

समुदायक भवन नहीं होने से लोगों को मीटिंग के लिए परेशानी होती होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कटेंनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल बता रहे हैं उनके गांव में समुदायक भवन नहीं बना है, कुछ मीटिंग के लिए किसी के घर में जाना पड़ता है, इसके लिए पंचायत में आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गयें नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817582371, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: Dec 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KATENAR PROBLEM RATIRAM BAGHEL SAMUDAYAK BHAWAN

रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जानें बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कटेंनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है, 12 घर का जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें, लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गयें नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817582371, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: Dec 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KATENAR PROBLEM RATIRAM BAGHEL ROAD

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप बन गया है...

रतिराम पोडयामी, पंचायत सावंगेल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 11 का हैण्डपंप 2 महीने से खराब था उसके लिये कई बार शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@7587057506.

Posted on: Sep 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP IMPACT RATIRAM PODIYAMI

View Older Reports »