शांति की बात कर रहे हैं,

ग्राम-जामगांव, डोंगरीपारा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जोगा जी बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि बस्तर में नक्सली समस्या बहुत है और इसे जल्द से जल्द शांति की बात करके खत्म करनी चाहिए| तभी बस्तर में शांति होगी और यहाँ निवास करने वाले लोगों का जीवन भी शांतिपूर्ण बीतेगी| इसके लिए सीजी नेट के माध्यम से अपनी बात कर रहे हैं कि सब मिलकर शांति स्थापित करें| संपर्क नंबर@7067701703.

Posted on: Jan 28, 2022. Tags: BASTAR CG GONDI PEACE SURVEY

बस्तर में किसी प्रकार की कोई हिंसा नही चाहते हैं, हम लोग हिंसा से आजादी चाहते हैं...

ग्राम पंचायत-जामगांव के आश्रित मोहल्ला (जंगो पारा) जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से मगलू राम सोडी बोल रहा हूँ, बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें है, पिछले 40 साल से हो रहीं हिंसा से और अब हिंसा में विराम चाहते है, किसी प्रकार कोई हिंसा बस्तर में नही चाहिए धन्यवाद..

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1

मेरे हिसाब से सभी पीड़ित एंव गैर पीड़ित आम तथा सरकार को शांति बैठक करके हल निकलना चाहिए...

ग्राम पंचायत सादरा बोदेनार जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पावस कुमार कवासी गोंडी भाषा में बता रहे है, नक्सलवाद और पुलिसकर्मियों के द्वारा आम जनता आदिवासीयों मार रहें हैं, यह लड़ाई कई दिनों से चलती आ रहीं हैं, जो की इसका कोई समाधान नही निकाल पा रहें हैं इसलिए समस्या का समाधान करने के लिए सभी को एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण बैठक करके इसका समाधान निकलना चाहिए.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: PEACE SURVEY GONDI 2

मेरे अनुसार से इस हिंसा को शांति वार्ता करके सुलझाना चाहिए...(तेलगु गोंडी)

जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से अरका मानिकराव मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले राज्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड में रहने वाले गोंड आदिवासी क्षेत्रोँ में दंडकारण्य जंगलों से शुरू हुई पिछले 40 साल से यह हिंसा जो की आज यह चिंता का विषय बना हैं, राजनीतिक, उद्योगपति के माध्यम से हिंसा को और भी बढ़ावा दिया जा रहें हैं, इसलिए सर्व समाज इस पर गम्भीर विषय पर चर्चा करके इस हिंसा को ख़त्म करना चाहिए...RK

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 3

मेरे अनुसार से इस अत्यचार हिंसा को विशेष बैठकर इस हिंसा को मिटाया जाए...

ग्राम पंचायत जामगांव (जंगो पारा) जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से मुन्ना राम पोयम ने गोंडी भाषा में बता रहा हैं बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी वीचार व्यक्त कर रहें हैं की जो पिछलें 40 साल से हो रही बस्तर में हिंसा उसे अब कम करना चाहिए हम शांतिपूर्ण बातचीत करके इस हिंसा को कम करना चाहते हैं धन्यवाद. RK

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1

View Older Reports »