20 वर्ष से पोस्टमैन का काम करते हैं, अब इतने दिन हो गए यही काम करते अब और क्या करेंगे ...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से श्री पठान बता रहे है वे पोस्टमैन हैं भामरागड में 20 वर्ष से पोस्ट ऑफिस में काम करते है इनका काम लोंगो के घर-घर जाकर डांक देना रहता है इनके परिवार में 3 सदस्य है इनके पास और दूसरा काम नहीं है अब इतने दिन हो गए यही काम करते हुए अब और क्या करेंगे वे कहते हैं इनका सैलरी 16000 रूपए है इसी से ये अपना जीवन यापन करते है.CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PATHAN SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact: Don't need to live in dark anymore, Now we get regular electricity...

ग्राम-खेड़ेबा, तहसील-देसाईगंज, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फिरोज पठान बता रहे है उनके गाँव की बिजली रोज कभी 18 घंटे, तो कभी 15 घंटे, तो कभी 12 घंटे बंद रहती थी उसके कारण गाँव के लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता था और स्कूल के बच्चो को भी पढने लिखने में बहुत समस्या होती थी तो उन्होंने उस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो वह समस्या अब हल हो गई है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया, अब उनको अँधेरे में नहीं रहना पड़ता है. फिरोज पठान@9765978070.

Posted on: Feb 20, 2018. Tags: ELECTRICITY FIROJ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारी बिजली काटकर फैक्ट्रियों को दी जा रही, अधिकारी नहीं सुनते कृपया फोन कर दबाव बनाएं...

ग्राम-डोंगरगाँव, तहसील-देसाईगंज, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फ़िरोज़ पठान अपने यहाँ हो रही बिजली कटौती से परेशान है वह बता रहे है कि इस भीषण गर्मी के समय दिन में ५-६ घंटे बिजली बंद रहती है वे आरोप लगा रहे हैं कि यह कटौती रिहायशी क्षेत्र में ही ज्यादा हो रही है जबकि उन इलाकों में जहां फैक्ट्रियां हैं वहां कोई कटौती नहीं हो रही है और बिजली उनको सप्लाई कर दी जा रही है जिससे गर्मी के दिनों में बिजली नही होने से लोगों को कई समस्याओं सामना करना पड़ता है. कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप यहाँ के ग्रामीण विधुत मण्डल अधिकारी को फ़ोन कर दबाव बनाए | ग्रामीण अधिकारी रोखड़े @7875761797. फ़िरोज़ पठान@9765978070.

Posted on: May 07, 2017. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Officers became active and tigers don't come to village anymore...

ग्राम-डोंगरगाँव वलसा, तालुका-देशाईगंज वडसा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से फिरोज पठान बता रहे है कि कुछ दिन पहले तेंदूआ ने उनके गाँव में दहशत मचा रखा था और शेरनी 28 मुर्गियों को खा चुकी थी और ऐसे ही पड़ोस के वीरगाँव में दहशत मची थी जहां शेर बार-बार गाँव में आता था और परेशान करता था और कई जानवरों को खा चुका था और बार बार अनुरोध करने पर भी प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तब अधिकारियो के द्वारा शेर का बंदोबस्त किया गया और वन विभाग कर्मचारी इनके गाँव में अब बार-बार आते रहते है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है.फिरोज@9765978070

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER

तेंदुए के कारण गाँव के लोग दहशत में है पर जंगल विभाग उसे रोकने कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है...

हमारे गांव में आए दिन जंगली जानवर घुस आ रहे हैं और वन विभाग बार बार अनुरोध करने के बाद भी इस विषय में कुछ नहीं कर रहा है लोग डरे हुए हैं कह रहे हैं ग्राम-डोंगरगाँव, तहसील-वडसा, जिला-गढचिरोली (महाराष्ट्र) से फिरोज पठान, वे बता रहे कि तेंदुए ने आज अनुज कुर्सिंगे के घर में घुसकर 28 मुर्गियों को खा चुका है | और उसके दो दिन पहले संजीव पाटिल के घर रात में घुसकर बकरा को दूर ले गया और उसे खा गया है| ऐसे ही इस गाँव में शाम होते ही दहशत का माहौल बना हुआ है. शाम होते ही गाँव के लोग सो जाते है | इस बारे में कोई उपाय करने के लिए फारेस्ट विभाग की तरफ से बार बार अनुरोध करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है, फारेस्ट विभाग के साहब@9657372652. फिरोज@9765978070.

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »