कोरोना लक्षण से बचने का उपाए...
जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से जी एस उपकारनी सामिति के कार्यकर्ता ओमकार सिह आज हमारे श्रोताओं को बता रहे हैं जैसा कि आप सभी जानते है कोविड 19 यनी कोरोना संक्रमण हमारे देश में फैल रहा है जिसे डब्ल्यू एचों ने महामारी का नाम दिया है इनके संस्था में जिला अनुपपुर के अंतर्गत नमस्ते अभियान के तहत 5 बिन्दुओ पर कार्य कर रही है (1) हाथ जोड़कर अभिवादन करें न की हाथ मिलाकर (2) घर पर ही रहें लॉकडाउन का पालन करे यदि किसी कारण बहार जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाएँ वापस आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं तथा स्वक्षता का पालन करें (3) सामाजिक दूरी अर्थात शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (4) मास्क वितरण इनके संस्था के द्वारा ग्रामीण छेत्रों में जरूरत मंदों को 1000 निशुल्क मास्क वितरण किये गए (5) आरोग्य सेतु ऐप 285 लोंगो के मोबाईल पर डाऊनलोड कराकर कोरोना से कैसे बचें कि जानकारी दी गई वैसे इनके यहां जिला कलेक्टर जी का मार्गदर्शन मिला है और पूरा मार्गदर्शन एवं अम्ला निष्ठा के साथ लगकर इस संक्रमण से अनुपपुर को मुक्त करने का प्रायश्चित प्रयास कर रहा है:सम्पर्क नंबर @ 9826946642 CS
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: ANUPPUR MP KORONA STORY OMKAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
शेर और चूहे की कहानी...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से ओमकार एक कहानी सुना रहे हैं :
एक जंगल में एक शेर रहता था,एक दिन शेर सो रहा था-तभी एक चूहा आकार उसके ऊपर खेलने लगा शेर जाग गया-शेर बोलता है मुर्ख चूहे तूने मुझे क्यों जगाया और पंजे से जकड लिया-चूहा बोलता है हुजूर मुझे छोड़ दो मै एक दिन आपका मदद करूँगा-शेर बोलता है तु इतना छोटा है मेरा क्या मदद करेगा चूहा बोला करूँगा-शेर छोड़ दिया एक दिन शेर घुमने निकला तभी शेर को शिकारी जाल में-फशा लिए और छोड़कर रस्सी लेने चले गए चूहा आया और जाल को काट दिया-शेर जाल से निकलकर चूहे को बोला धन्यवाद् आप ने मेरी जान बचाई (169194).CS
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH OMKAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
नदी में पुल नहीं बना है बाढ़ आने से आवागवन बाधित होता है...कृपया मदद करें-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम बता रहे हैं| ग्राम बाकी पथरा के पास एक नदी है| जिसमे पुल नहीं बना है| जिसके कारण वहां के लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| बारिश के दिनों में पानी ज्यादा भर जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर पुल बनवाने में मदद करें| जिससे लोगो को आने-जाने में दिक्कत न हो| कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@9575248234.
Posted on: Jun 22, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
नेत्रहीन बच्चे पढ़ने के लिये ब्रेल लिपि का उपयोग करते हैं...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम बता रहे हैं| ब्रेल लिपि एक एसी लिपि है| जिसका उपयोग नेत्रहीन लोगो द्वारा पढ़ने और लिखने के लिये किया जाता है| ब्रेल लिपि का अविष्कार लुई ब्रेल द्वारा सन 1821 में किया गया था| यह लिपी उभरे हुये 6 बिंदु पर आधारित होती है| 6 बिंदु से मिलकर एक सेल बनता है| प्रत्येक सेल में एक वर्ड या अक्षर लिखा जाता है| जिसे छूकर बच्चे पढ़ते हैं|
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG STORY VICTIMS REGISTER
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित...कविता-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्हारा ऋण बहुत है, मै अंकिचन-
किन्तु इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल मै लाऊं सजाकर भाल जब-
कर दया स्वीकार लेना वह समर्पण...
