आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कच्चा मकान होने से बारिस में पानी टपकता है...

ग्राम-गोरियापाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) दीपक कुमार बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे कच्चे मकान में रहते हैं, बारिस में पानी टपकता है जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इस संबंध में सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सीईओ@9406016762, सम्पर्क@6205435548.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AWASYOJNA BASTANAR CG DEEPAK KUMAR PROBLEM

बहुत प्यार करते है सहिदो को हम...देशभक्ति गीत-

ग्राम-बनापति, पोस्ट-तातापुर, थाना-बसोपति, जिला-मधवनी (बिहार) से दीपक कुमार एक गीत सुना रहें है:
बहुत प्यार करते है सहिदो को हम-
ये भारत के साथियों झुकने ना दे हम-
कास हम छोड़े दुश्मनों को हम भी-
चाहे कुछ भी हो जाये कास मेरी रहेम-
चाहे कुछ भी हो जाये झुकने लगे हम-
बहुत प्यार करते है सहिदो को हम...

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: BR DEEPAK KUMAR HINDI MADHWANI SONG

घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है, गाँव में काम भी नहीं मिल रहा है, मदद की अपील...

ग्राम-छतैनी ,पोस्ट-हरदौली, थाना-पनवार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार वर्मा बता रहे है कि सूरत में लॉकडाउन में फंसे हुए थे एक महीना में घर पहुँच गए है घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है गाँव में काम भी नहीं मिल रहा है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके काम दिलवाने में मदद करें :संपर्क नंबर@7828365684. (169591) NM

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DEEPAK KUMAR VERMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

छोटानागपुर गीत : ऊँचा निचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला...

जिला-मुंगेर (बिहार) से दीपक कुमार एक नागपुरिया गीत सुना रहे है:
ऊँचा निचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला-
हाय रे हमर छोटा नागपुर-
काले धुए ने गेले संगी-
काले छुवेरे ने गेले संगी भाषा मुगोटा-
हरी हरी चाय, के बागान-
मोरे चुनर छोटा नागपुर-
बन जंगल कतई सुंदर सरह फूल फूलेला-
ऊँचा निचा पहाड़ पर्वत-
नदी नाला वो, ये है हमर छोटा नागपुर...

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BIHAR DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हिमालय की गुफाओं से यही आवाज आती है...देशभक्ति गीत-

जिला-मुंगेर, प्रखण्ड-असरगंज (बिहार) से दीपक कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हिमालय की गुफाओं से यही आवाज आती है-
ये धरत किसकी खून से आज लाल हो गई-
जागो नव जवान, जागो नव जवान-
देश आज जाग उठा है वक्त की आवाज से-
दिल भी आज दहल उठा शेर की दहाड़ से-
कितनी माँ की लाल इस धरा पे मिट गये-
नापाक इस धरा पे किसके पैर आ पड़े-
जागो नव जवान जागो नव जवान...

Posted on: Sep 15, 2019. Tags: BIHAR DEEPAK KUMAR MUNGER SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »