बिना सद्गुरु के सुमिरन के नही जिवा को करारी है...भजन-
ग्राम-रामनगर , जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भजन सुना रही हैं, जिसका बोल है” | बिना सद्गुरु के सुमिरन के नही जिवा को करारी है ” | अपने गीत संगीत को रिकॉर्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं | (AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG DURGAVATI MARAVI
कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से...गीत-
दिल्ली से राजेश पाठक एक गीत सुना रहे हैं:
कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से-
सम्हल के रहना अपने घर में छिपे हुये गद्दारों से-
ओ भारत माता के बेटो सुनो समय की बोली को-
जो बस्ती में आग लगा दे दूर करो उस टोली को-
जो बापू को चीर गई थी याद करो उस गोली को-
सारी बस्ती जल जाती है मुठ्ठी भर अंगारों से-
सम्हल के रहना अपने घर में छिपे हुये गद्दारों से...(AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी...कोरोना गीत-
ग्राम-जयजयपुर, ब्लॉक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी-
चीन देश ले आहे कोरोना-
एकर इलाज नई हे जी-
बड़े बड़े वैज्ञानिक फैल हो गये-
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी...(AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: CG CORONA JANJGIR CHAMPA MANASRAM YADAV SONG
स्वास्थ्य स्वर : अंडकोस की वृद्धि होने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी गाँधी अंडकोष की वृधि होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अमलतास की फली, चंदन का गूदा 20 ग्राम लेकर 100 ग्राम पानी में उबाल लें, जब उबलकर 25 ग्राम शेष बचे तो उसमे गाय का घी मिला लें जितना पानी है उतना घी मिला लें और सेवन करें इससे लाभ मिल सकता है | संपर्क नंबर@7879751110 . (AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...गीत
ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलाबा तो जाना पड़ेगा-
सर एक दिन तुझे झुकाना पड़ेगा-
यहाँ न चला है वहां न चलेगा बहाना किसी का...(AR)
