स्वास्थ्य स्वर : रक्त विकार दूर करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रक्त विकार दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जानकारी के लिये संदेस सुने| संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: May 27, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA

6 महिना से वेतन नही मिला हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-केसरपाल, ब्लॉक-बस्तर, तहसील-बस्तर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार बघेल जी बता रहे है कि मै प्राथमिक शाला उसरीगुडा में स्वीपर के पद पर 2017 में नियुक्ति होकर वर्तमान में कार्य कर रहा हूँ अन्सकलिन स्कूल सफाई कर्मचारी को एक दिवस में 2 घंटे (10 बजे से 12बजे तक) कार्य लिया जाता है, तब भी पिछले 6महीने से अब तक वेतन पर रोक लगा दिए है, जिसका मानदेय वेतन 1700 से 2000 दिया जा रहा था, खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने पर बोलते है कि इस कोरोना काल में आप लोगों ने काम नही किये हो तो आप लोगों को पेमेंट नही दिया जायेगा| उसका कहना है कि कोविड-19 बस्तर में नही बल्कि पूरे विश्व में है, तो हम छोटे कर्कोमचारियों का ही वेतन क्यों रुका हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिये गये संबंधित अधिकारियो का नम्बर से बात करके वेतन दिलाने में मदद करे| कलेक्टर@8458956694, DO@9406077115 ,संपर्क@6261014258. (180955) R.M

Posted on: May 27, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM GANESH BAGHEL GUHAR PAYMANT

याद उसकी दिला गया कोई...गीत-

गया, उत्तरप्रदेश से शिव कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
याद उसकी दिला गया कोई-
मुझको पागल बना गया कोई-
शहर भी छोड़कर मुझको तनहा-
गाँव वापस चला गया कोई-
याद उसकी दिला गया कोई...

Posted on: May 27, 2021. Tags: GAYA SHIV KUMAR SONG UP

बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ...गीत-

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व बुध पूर्णिमा के अवसर पर संदेस देते हुये एक गीत सुना रहे हैं:
बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ-
आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ-
एक खिलौना बन गया दुनिया के मेले में-
कोई खेले भीड़ में कोई अकेले में-
मुस्कुरा कर भेंट हर स्वीकार करता हूँ... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ...गीत-

पूर्णिया, बिहार से पंकज कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ-
करते हैं सुबह आज का काम माँ-
स्वच्छ भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ-
करते हैं सुबह आज का काम माँ... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: BIHAR PANKAJ KUMAR PURNIA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »