हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, बरसात में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-जामगांव, (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बदरू, लक्ष्मण, मंगलराम, बामन पोयाम, बता रहे हैं, उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| पाइको पारा से लेकर बाकुलनार लगभग 2 किलोमीटर तक नही बना है| 60 घर कि जनसंख्या है| इसके लिए कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646962183, सचिव@9479218600.

Posted on: Aug 20, 2021. Tags: BADRU LAXMAN MANGALU BAMAN POYAM BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् रोड बन गया...

अनीता आदिवासी ग्राम-आमतरा, पंचायत-छतहनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उनके गांव में सीसी रोड कि समस्या था, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती थी| इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सीसी रोड बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें|

Posted on: Aug 20, 2021. Tags: ANITA AADIVASI IMPACT MP REWA ROAD SISI

सहकार रेडियो: विचार यात्रा पुस्तकों की अहमियत...

मित्रों, सहकार रेडियो में आपका स्वागत है| श्रोताओं कहा जाता है कि बेहतर दुनिया का रास्ता बेहतर किताबों से होकर जाता है| तो आज हम आपके लिए लाए हैं किताबों के बारे में दुनिया के प्रसिद्ध विचारकों के कुछ उद्धरण| आवाज़ है पारुल शारदा की।
https://www.sahkarradio.com/

Posted on: Aug 19, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

हमारे मोहल्ले में एक भी शौचालय नहीं बना है, सरपंच सचिव को बोलने पर ध्यान नहीं देते है...

कांडीगुडा, ग्राम-लेंडरा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतीन मंडावी के साथ गाँव की महिला साथी भगलबती बता रही है कि उन्होंने खुद के पैसो से शौचालय बनाये थे लेकिन गिर गया है उनके गाँव में एक भी शौचालय नहीं बना है | शौच जाने के लिए बहुत परेशानी होती है | शौचालय के लिए सरपंच सचिव से शिकायत किये थे लेकिन नहीं बनवा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : सरपंच@6266251417, सचिव@9406109547, दरभा CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@6262505705.

Posted on: Aug 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BHAGALVATI DARBHA TOILET

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों को दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9424128842, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.

Posted on: Aug 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SOMARU WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »