कृष्ण मुरारी बाल गोपाला...भक्ति गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरे प्रेम पुजारी कृष्ण मुरारी-
कृपा मुझ पर भी करियो-
मेरे पालनहारी कृपा मुझ पर भी करियो-
कृष्ण मुरारी बाल गोपाला-
तू ही है सारे जग का पालनहारा-
लड्डू गोपाला भक्तो का रखवाला...
Posted on: Sep 08, 2021. Tags: BHAKTI SONG MANOJ KUSWAHA MP NIWARI
विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सहायता नहीं...
अपर्णा, ग्राम शिवपुर , पंचायत शिवपुर, ब्लॉक जवा, जिला रीवा, मध्य प्रदेश से बता रही हैं कि उनके पति को गुजरे कई महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरपंच व सहायक को आवेदन भी दिया, लेकिन उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
Posted on: Sep 07, 2021. Tags:
रहने की समस्या है, आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबोध जी बता रहे हैं, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलता है, लेकिन आधुरा बना है, इसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8488956694, CEO@8889251366, सरपंच@8815861014, संपर्क नंबर@6268803746.
Posted on: Sep 06, 2021. Tags: BASTAR CG HOUSE LOHANDIGUDA MANBODH PROBLEM
हमारे पारा में बोरिंग नहीं है, निवासी दूर से पानी लाते हैं, कृपया मदद करें-
लक्षमण वट्टी, ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उनके गांव में बोरिंग नहीं है, उनके पारा में 30-35 घर का जनसंख्या है| लोग कुआं से पानी लाकर पीते है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587241963, CEO@8889251366, सरपंच@8815861014.
Posted on: Sep 06, 2021. Tags: BASTAR CG LAXMAN WATTI LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
माधव नाग ग्राम पंचायत-टॉमसीगुडा, नंबर02, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता हैं, ज्यदातर गर्मी के दिनों में होता हैं, इसके लिए उन्होंने विधयक को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, PHE@8927173133, संपर्क नंबर@8817786150
