वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है, उम्र 70 साल हो गया है,कृपया मदद करे-
मुलोड़ी, ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर 02, (गुडिया पारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, की इनके उम्र 70 साल हो गया है, वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, वे लोग काम नहीं कर पातें हैं, जो कि शासन के तरफ से वृद्धा पेंशन मिलना चाहियें, सरपंच मोहदय जी को आवेदन दे चुके है, फिर भी नहीं हो पा रही है, उन्होंने सचिव को बोले हैं लेकिन अभी तक नही मिला हैं इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: CEO@9406016762, सरपंच@9479208089, संपर्क नंबर@9329768958.
Posted on: Sep 11, 2021. Tags: 02 BASTANAR BASTAR CG KILEPAL MULODI NUMBER PENSION PROBLEM
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप खराब हो गया है, 1 किलोमीटर दुर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर 02, (गुडिया पारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमली बता रहे हैं, तीन महीने से हैण्डपंप खराब है| वहां के लोग दुर से पानी लाकर पीते हैं| 1 किलोमीटर दुर जाना पड़ता है| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, सरपंच@9479208089, संपर्क नंबर@9329768958.
Posted on: Sep 11, 2021. Tags: 02 BASTANAR BASTAR CG KILEPAL KUMALI NUMBER PROBLEM WATER
Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...
घासीराम कश्यप, ग्राम पंचायत-कक्नार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव के हैण्डपंप खराब हो गया था वहाँ के लोगों ने नदी का गन्दा पानी पी रहे थे, इसके लियें उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन नही बन रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@8103995172.
Posted on: Sep 11, 2021. Tags: BASTAR CG GHASIRAM KASHYAP IMPACT LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से योगेश जी बता रहे हैं, पारा में एक ही हैण्डपंप है, लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, इस संबंध में पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| अधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क नंबर@7987002339.
Posted on: Sep 11, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA PROBLEM WATER YOGESH
मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा...जस छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कुमरता,ब्लाक-धर्मगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार एक जस छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा-
काहे फूल के गजरा काहे फूल के हार-
काहिन फूल के गजरा गजरा कहीं फूल के हार-
सोलह हो सिंगार मैया फूल गजरा-
मीठे हो मालिन फूल गजरा-
मैया फूल गजरा उचे उमलिन फूल गजरा...
