चार महीनों से हमारे गाँव हैंडपंप ख़राब, पानी की दिक्कतें, कृपया सुधरवाने में मदद करें...

ग्राम-काटाकांदा, पंचायत-डीलमिली, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू रमा कवासी हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या बता रहें हैं, बरसात के दिनों में पिने योग्य पानी के बहुत दिक्कतें होती हैं, दूर पानी लाने जाना पड़ता हैं, गाँव में जो एक हैंडपंप है वह चार महीनों से खराब हुआ हैं, जिस वजह से और भी दिक्कतें होती हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें: सरपंच@6268628848, CEO@8959393222, संपर्क@6268954161

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: BATSAR CG DARBHA PROBLEM SMARURAM KAWASI WATER

गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

ग्राम-रायगुंदी, उपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितराम मंडावी बता रहे हैं कि पारा में 26 घर है, वहां पर पीने की पानी की समस्या है, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ जाते हैं, पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है, गाँव के निवासी आवेदन करते हैं लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406481589, PHE@8871541769. संपर्क नंबर@9406137985. (172000) (AR)

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHITRAM MANDAVI GUHAR LOHANDIGUDA WATER

काचा हांडी मनुक चोला जीवा ना जाए...हल्बी गीत-

ग्राम पंचायत- भुरगुम, ब्लाक-बस्तानार, तहसील-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भूमडा राम मंडावी इस शरीर के विषय में एक हल्बी से एक गीत सुना रहें हैं-
काचा हांडी मनुक चोला-
जीवा ना जाए-
ये जीवन हैं मिटटी का ढेला-
पानी लगे गल जाए-
काचा हांडी मनुक चोला-
जीवा ना जाए...RK

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHUMDA MANDAVI CG HALBI SONG

इतनी शक्ति हमें देना दाता... प्रार्थना गीत-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक प्रार्थना सुना रहे हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वास कमजोर हो ना-
हम चले नेक रस्ते पे हमसे-
भूलकर भी कोई भूल हो ना-
दूर अज्ञान के हो अंधेरे तू हमें ज्ञान की रोशनी दे...

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CG CHANDRAKAR RAIPUR SONG

मोर संगसार मा दिन के सितार मा...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम पंचायत-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से निशा मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर संगसार मा दिन के सितार मा-
साजे झेड़े गोरी पड़ गयो में प्यार मा-
तोरे एकरार ना मया के धार मा-
गाव में गीत के संगी तोरे प्यार मा-
करथो मै इजहार गोरी तय मोर प्राण गोरी...

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: CG CG NISHA MUNDE RAJNADGANV SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »