रहिमन नीचन संग बसे लगत कलंक न कहिं...दोहा-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व दोहा के माध्यम से संदेश दे रहे हैं:
1 रहिमन नीचन संग बसे लगत कलंक न कहिं|
दूध कलारिन हाँथ लगे मद समझत हैं ताहीं||
2 रहिमन तीन प्रकार से हित अनहित पहचान |
परबस परे परोस बस परे माम न जान||
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: EDUCATION SONG
मेरी राय है दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा को रोका जा सकता है (हिंदी में)...
जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) स संतकुमार धुर्वे बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहें हैं की जो यह हिंसा या राजनीतिक समस्या हैं माओवाद आन्दोलन और सरकार के बीच यह जो जंग चल रहीं हैं, इन दोनों पक्षों को आपसी संवाद करके आपस में बातचीत करके विकास की धारा में जोड़कर आगे बढाते हुए सामाजिक व्यवस्था या सरकारी व्यवस्था को आम जनता तक मुहैया कराना चाहिए तभी जाकर इन क्षेत्रों में शांति आ सकती हैं: संपर्क@8319040399
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1
बस्तर मे हिंसा बढ़ल जाय हो...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार भोजपुरी में पचरा एक गीत सुना रहे हैं:
भारतवासी देशवा बचावा हो भईया-
बस्तर मे हिंसा बढ़ल जाय हो-
मध्य भारत के शांति प्रकृया में-
अपने सब के स्वगत हई-
हिंसा भगाओ शांति लाओ-
देशवा के आपन बचाव हो-
भारतवासी देशवा बचावा हो भईया-
बस्तर मे हिंसा बढ़ल जाय हो... (AR)
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: HINDI SONG
राशनकार्ड नही बनाये राशन लेने में हो रही दिक्कत, शिकायत की कोई सुनवाई नही, कृपया मदद करे...
पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन मंडावी ग्राम पंचायत आश्रित मोहल्ला डोंगरीपारा से और साथ में है ग्रामीण साथी सोब राम मंडावी बता रहें हैं राशनकार्ड से जुडी समस्या परिवार में करीब पांच लोग हैं, खेतीबाड़ी करके जीवनयापन कर रहें हैं लेकिन राशनकार्ड नही बनाने के कारण सरकारी योजनायें का कोई लाभ नही ले पा रहें हैं राशनकार्ड के फार्म भरे थे परन्तु नही बनाये इसलिए इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9407669883. सचिव@9406109008. CEO@7835814506.
Posted on: Oct 11, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAJONTIN MANDAVI RATION CARD
आवास योजना के लिये आवेदन किये थे लेकिन आज तक आवास नहीं मिला...
ग्राम-डिलमिली, पंचायत-डिलमिली क्र.1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती सोरी बता रही हैं कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है| उन्होंने इसके लिये आवेदन किया था 7 साल हो चुके हैं लेकिन आवास नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. संपर्क नंबर@9691093764.
