विकलांग पेंशन की समस्या;कृप्या मदद की अपील....
गाँव कोटवरपारा ग्राम पंचायत मुतेनपाल जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से सायबो राम बता रहे है कि वह विकलांग है,उसका दायाँ पैर कमजोर है चल नही पाता है वह डॉक्टर के पास कई बार गये थे डॉक्टर उन्हें विकलांग पेंशन के लिए सर्टिफिकेट फॉर्म दिये, उसे फोटो कॉपी करके सरपंच और सचिव के पास जमा किये थे,परन्तु उनका कागजात सरकार के पास नहीं पहुँच पा रहा हैं|यहाँ तक कि जनपद पंचायत में भी जमा किये थे,इसका भी कोई जवाब नहीं मिला|इस प्रकार उन्हें विकलांग पेंशन के लिए कोई मदद नहीं कर रहें हैं |उनके बच्चें भी हैं,उन्हें पढ़ाने में दिक्कत हो रहा हैं|कृप्या मदद की अपील|यहाँ के सचिव से संपर्क @9407993690. सी.ई.ओ.बास्तानार @9406016762.सरपंच मुतेनपाल@8815962152.
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR C.G. HANDICAP PENSION PROBLEM SAYBO
कच्चा सड़क होने से बरसात में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है-
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, दुलिपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से झिमलो वोरिस बता रहे हैं, कोड़ेनार दुलिपारा में सीसी रोड नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ होता है, इस संबंध में सरपंच, सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6261214365. सरपंच@8305527531, कलेक्टर@8488596694. (185408) GT
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JIMOLA ROAD
सहकार रेडियो: बाल चौपाल : जौनी अपिलसीड
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे एक प्रकृति और इंसानियत से बेहद प्रेम करने वाले एक घुमक्कड़ जौनी अपिलसीड की सच्ची कहानी| जिसे प्रकाशित किया है भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने| आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से साथी सुनीता की| | ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
किताबे कुछ कहना चाहती है...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
किताबे कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे पास रहना चाहती है-
किताबों में रॉकेट का राज है-
किताबो में साइंस की आवाज है-
किताबों में कितना बड़ा संसार है-
किताबों में ज्ञान का भंडार है-
किताबे कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे पास रहना चाहती है... (AR)
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: POEM SONG
हम गांवों में रहनें वालें लोग अधिकतर जंगलों में उपस्थित संसाधनों का उपयोग करते हैं...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ हैं ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार लखमा राम कवासी (सरपंच) वे बता रहें हैं, वहा गाँव की कहानी इस गाँव में जमीन, जल, जंगलों में उपस्थित संसाधनों का उपयोग करते हैं, वही महुआ फुल से दारु (शराब) बनाकर बेंचते है जिसे अपनी जीवनयापन करते हैं और महुआ को खाने के रूप में खाते भी है, विभिन्न प्रकार के मौजूद जंगलों में कंद-मूल जिसे सग्रह करते है जिसे शक्कर कांदा कहते हैं और हमारें क्षेत्र में किसी प्रकार की नक्सलवाद की कोई प्रभाव नही हैं: संपर्क@7587761696
