शौचालय नही होने से शौच करने बाहर जाते हैं...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-खरपड़ी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से रतिराम,सुधर राम कश्यप बता रहे हैं उनके घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय निर्माण होना है, वो आज तक नही बना है| जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है| वे कई बार सरपंच सचिव को आवदेन दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7999519509

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: CG KHARPDI KONDAGANW PROBLEM RATIRAM TOILET

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुखाम का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी जुखाम का घरेलू उपचार बता रहें है, एक गिलास दूध में एक तिहाई चम्मच हल्दी का पाउडर ,एक तिहाई चम्मच सौंट का पाउडर डाल कर दूध को अच्छी तरह उबाले और गुनना होने पर सेवन करना है दो तीन दिन में ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9519520931.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT RAGHVENDRA TIKAMGDH

हैंडपंप की समस्या पीने के पानी भरपूर नही निकलता...कृपया मदद करें

ग्राम-बड़े उसरी, पंचायत-जोगा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से शुक्ला, सुखनाथ, मंगतू, बता रहे हैं कि उनके गाँव में हैण्डपंप है लेकिन पानी भरपूर मात्रा में नही देती जिससे पीका भय होता है| कई बार सरपंच सचिव को जानकारी दिए हैं लेकिन आज तक सुनवाने के पानी का बहुत समस्या हो जाता है| वे अभी नाले, कुएं से पानी लाकर पीते हैं, जिससे अनेक तरह का बिमारी होने ई नही हो रही है, ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7728872687.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: CG HANDPUMP PROBLEM JOGA KONDAGANV

बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द...

डोंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: EDUCATION PRKASH MINA

हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-कुमली, विकासखंड-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ योगेश बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड की बहुत समस्या है 15-20 घर का जनसंख्या है बरसात के दिनों में लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती है, गाड़ी भी नहीं चल पाती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए वे सी जी नेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@7987002339, सरपंच@7587178247, सचिव@9425454631, सीईओ@8889251366.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTRA PROBLEM LOHANDIGUDA ROAD YOGESH

« View Newer Reports

View Older Reports »