हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

जल्लू बघेल ग्राम-भैसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में 3 हैण्डपंप है, उसमे से 2 खराब हो गया है, 1 हैण्डपंप से लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| वर्तमान में कुआ का पानी पीते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@93025088422, CEO@8959393222.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA JALLU BAGHEL PROBLEM WATER

राशन कार्ड नहीं होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत डिलमिली 2 साईगुड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से लखमु जी बता रहे है| इस गाँव में इन लोगों को राशन कार्ड को लेकर समस्या हो रही है| इनके द्वाराराशन कार्ड के लिए पंचायत में सचिव सरपंच के पास आवेदन जमा किया गया है| इस समस्या को काफी समय हो गया है परंतु अब तक समाधान नहीं हो पाया है| इस गाँव में अन्य सदस्य इस प्रकार हैं जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं| सुकरी महादेव, भीमा देऊ देव नाग, जितरु बघेल| भीमा देऊ जी विकलांग हैं और इन्हे ना ही राशन कार्ड है ना ही पैसा मिला है| जितरु बघेल की बहन विधवा हैं और दो बच्चों के साथ गाँव में रहते हैं, इनके भी राशन कार्ड नहीं बने हैं| संपर्क नंबर सरपंच @9993600308, सचिव@9406228766, दरभा सीईओ@9406166884, वार्ड पंच @6263385063.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA LAKHAMU PROBLEM RASION CARD

सहकार रेडियो: विचार यात्रा युद्ध का शोक-गीत – आदित्य कमल

श्रोताओं नमस्कार,

सहकार रेडियो पर आज की “विचार यात्रा” आप करेंगे पटना, बिहार से कवि, गीतकार और संस्कृतिकर्मी साथी आदित्य कमल की एक रचना के साथ जिसका शीर्षक है “युद्ध का शोक-गीत”| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की| ध्वनि सम्पादन है साथी शिल्पी का|

कार्यक्रम का यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/Q4-SqfEo9iI वेबसाइट पर सुनें:

https://www.sahkarradio.com/chart/vichar-yatra-yuddh-kashok-geet-aditya-kamal/

Posted on: Mar 07, 2022. Tags: SAHAKAR RADIO

गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचाय-नेगानार, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबली ठाकुर सीसी रोड की समस्या बता रहे हैं, वार्ड नंबर 4 में 55 लोगों का घर है, जहां ये समस्या है लोगों को सीसी रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| बरसात में ज़्यादा दिक्कत होती है गाड़ी का आना-जाना नहीं हो पाता, पंचायत में आवेदन दिया गया है पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। संपर्क नंबर@8120033420, सरपंच@8959585593, सचिव@9340389958, सीईओ@8889251366.

Posted on: Mar 07, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM

हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

मनीष कवासी, ग्राम पंचायत-साड़रा बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की समस्या है, 1 किलोमीटर रोड नहीं बना है, बीमार पड़ जाने से बोह के ले जाना पड़ता है, सीसी रोड नही होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है| समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@7489346431, सरपंच@9479264695, सचिव@8966871031, CEO@9406016762.

Posted on: Mar 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »