सहकार रेडियो: के कार्यक्रम "किस्से क्रांतिकारियों के" में आज आप सुनेंगे क्रांतिकारी अल्लूरी
श्रोताओं,
सहकार रेडियो के कार्यक्रम “किस्से क्रांतिकारियों के” में आज आप सुनेंगे क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू की दास्तान। लेखन और स्वर है पटना बिहार के साथी अमिताभ कुमार दास का।
➖➖➖➖➖➖➖➖
♦️व्हाट्सएप पर जुड़कर ऑडियो फाइल के साथ लगातार कार्यक्रम प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे नंबर 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और ज़िला लिखकर भेजें।♦️व्हाट्सएप के विकल्प के रूप में आप हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर सकते हैं|
♦️अगर आप हमसे फेसबुक पर जुड़ना चाहते हों, तो हमारा पेज लाइक करें और यूट्यूब पर हमसे जुड़ने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें।
➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :https://youtu.be/_A-gSamPGpY
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1)
Posted on: May 21, 2022. Tags: SAHKAR RADIO
गांव में रोड की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रायधर जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में घर में पानी घुसता है| और रास्ता में कीचड़ हो जाता है| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268482921, सरपंच@7724954145, सचिव@9407614996.
Posted on: May 21, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
मै आये रहेव भोला अपन जान के...भजन-
जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत एक भजन सुना रहे हैं:
बमबम भोला जपत रहे तोला-
मंदिर मा भगवान के-
मै आये रहेव भोला अपन जान के-
सोन के लोटा गंगाजल पानी-
चढ़ावत रहे तोला जपत रहे तोला-
मै आये रहेव भोला अपन जान के...
Posted on: May 21, 2022. Tags: CG MUKESH RAJPUT MUNGELI SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम किए, 2014 में आत्मसमर्पण किए...
ग्राम पंचायत फरसगांव, ब्लाक फरसगांव, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुकलु राम नेताम जी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे। डर के कारण उस संगठन में शामिल हुए थे। उस समय नक्सलियों से बहुत दबाव था घर में आके खाना खाया करते थे। फिर उन्हें दोनो तरफ से डर हुआ। पुलिस और नक्सली से। गांव फिर उन्होंने भाग गए थे 11 साल रायपुर में थे। उनके परिवार वाले गांव में ही थे। उनके वजह से घर में परेशान किए। नक्सली और पुलिस का बात नहीं मानने से दोनों तरफ से बहुत दबाव था। दोनों तरफ से मरने की धमकी दिए। रायपुर से आने के बाद 2014 डोंगरगांव में आत्मसंपर्ण हुआ और विश्वास दिलाए अब कुछ नहीं होगा कर के फिर अभी फरसगांव में रह रहे हैं। सरकार के तरफ से उन्हें 5 हजार रूपए मिला था। परिवार में 4 लोग रहते हैं। अभी उतना दिक्कत नहीं हैं परंतु डर बना रहता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7725027532.
Posted on: May 20, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
बिडूराम ग्राम पंचायत-बाग़मुंडी, पनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप होने से लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224, सरपंच@6269513062, संपर्क नंबर@8720848916,
