लॉकडाउन में लोग परेशान हैं लेकिन 3 माह से मजदूरों का पैसा नहीं दिया गया...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे है कि ग्राम पंचायत डांडी, ग्राम भूंजवा में मजदूरों से 3 माह पहले काम कराया गया था, लेकिन आज तक उनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, उसमे गाँव के 20 लोगो ने काम किया था, पैसा नहीं मिलने पर लोगो काफी दिक्कत हुई, उस दौरान उन्होंने लोगो के साथ मिलकर गाँव की मदद की, सामान उपलब्ध कराया, इतनी समस्या आयी लेकिन आज भी मजदूरों को काम का पैसा नहीं दिया गया है, इस संबंध में अधिकारियों के पास शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर लोगो को मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें :
जनपद CEO / अखिल सहाय श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नंबर/ लक्ष्मी कोल@7722961107. (AR) (167614)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले...भक्ति गीत-

जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ है नारायण तिवारी जो एक गीत सुना रहें है-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले-
चाँद और सूरज मुकुट सवारे आ जा रे सुवा पगा झूल-
आजा बे संझा के बेरा आजा बे संगी खिलथे कमल के फूल-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले-
एक बर्ष के बारह महिना, बारह किस्म दिन आथे-
अंगना में शिव मैया के, संझा के बिहनिया ले चिरैया बोले...

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP NARAYAN TAWARI SONG VICTIMS REGISTER

हम केवल देसी धान लगाते हैं,गोबर खाद्य और थोड़ा बहुत डीएपी डालते हैं,यूरिया नहीं डालते...

ग्राम-केजंग पंचायत-बयानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़ )से लईकनराम सोरी हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि अपने खेत में केवल देसी धान लगाते है हाईब्रेड धान नहीं लगाते देसी धान बिना यूरिया-डीएपी का हो जाता है और खाने में सुद्ध रहता है हाईब्रेड धान बिना रासायनिक खाद्य डाले नहीं होता अपने खेत में केवल गोबर खाद्य और थोड़ा बहुत डीएपी डालते हैं यूरिया कभी नहीं डालते यूरिया डालने से खेत कि उर्जा शक्ति खत्म हो जाता है और टाईट कर देता है:संपर्क नंबर @7071188505 (169957) CS

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAYIKANRAM SORI SONG VICTIMS REGISTER

शिकंदर ने कहा सुकराज से तुमको क्या लाऊंगा...कविता-

जिला-भदौनी (उत्तर प्रदेश) से अजय मिश्रा एक कविता सुना रहे हैं:
शिकंदर ने कहा सुकराज से तुमको क्या लाऊंगा-
विजय डंका बजाकर हिन्द से लौट आऊंगा-
कहा सुकराज ने राजन विजय अगर हिन्द पर पाना-
हमारे वास्ते भारत से जाने तुम जब लाना-
हमर वास्ते लाना अमर पेटी कमल गीता की-
और मृतक मजदूर जाना तुम कहानी राम सीता की... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: AJAY MISHRA BHADAUNI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

काम बंद है, कहीं नहीं जा पा रहे हैं, राशन की समस्या है...

मकान नंबर 84, संजय पार्क, सकरपुर खास, दिल्ली से अकीला बाई बता रही हैं कि वे बंगाल की निवासी हैं और वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं, उनके परिवार में 3 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, रहने खाने की समस्या है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद के लिये अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7450907001. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: AKILA BAI CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »