स्वास्थ्य स्वर : सन्धिवाद और इस्त्रिया रोग का घरेलु उपचार...उपयोग करें-

ग्राम-रनई, थाना-पटना जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बैद्य केदारनाथ पटेल सन्धिवाद रोग का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं: चित्रक मूल, आवला, हरण, पीपल, रेबन्ध चिनी और सेंधा नमक इन सब चीजों को सामान्य भाग लेकर चूर्ण बनाकर 4 से 5 ग्राम के मात्रा में प्रति दिन सोते समय गरम पानी के साथ सेवन करने से पुरानी से पुरानी सन्धिवाद, वायु के रोग आँतो का रोग नष्ट होता है और इसमें किसी प्रकार कि खटाई और उड़द का दाल नहीं खाना है (2) इस्त्रिया रोग: मतलब महिलाओं का आवेश रोग इसमें चित्रक का जड़, ब्राम्ही और बच, इन सब का सामान्य भाग लेकर चूर्ण बनाकर 1 से 2 ग्राम दिन में 3 बार लेने से इस्त्रिया रोग में लाभ होता है और विस्तार से जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते है: सम्पर्क नम्बर @ 9826040015 CS

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: HELATH KEDARNATH PATEL PATNA KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

कहाँ ले आया कोरोना, अकल मोरो गूम होगे...कोरोना गीत-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोर्गी, ब्लॉक-प्रतापपूर, जिला-सूरजपूर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कोरोना के विषय में गीत सुना रहे हैं:
कहाँ ले आया कोरोना-
अकल मोरो गूम होगे-
बुद्धि मोरो गायब होगे-
कहाँ ले आया कोरोना-
अकल मोरो गूम होगे-
कामे खादलानो कामे बिज़ारे-
नहीं है पैसा कवड़ी नहीं है रुपिया रे... (NM)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CORONA SONG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में बाहर से आया हूँ, मुझे अभी काम नहीं मिल रहा है, मदद करे...

ग्राम+पंचायत-जतरी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ में ब्रिजलाल बता रहे है कि वे लॉकडाउन में बाहर से आये थे और क्वारंटाइन में 14 दिन तक थे और अभी वे उनके घर वापस चले गए है उनको अभी कोई काम नहीं मिल रहा है और सरकार द्वारा 1000 रुपयें उनका खाते में नहीं आया है उनका कहना है कि काम मिलना चाहिए | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिए नंबर पर बात कर खाते में पैसा और काम दिलवाने में मदद करे : संपर्क@8827389351, C.E.O@9407803480. (170854) NM

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BRIJLAL CORONA PROBLEM REWA MP SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER

तुम पर सबको होगा नाज तुम्हारा धन्यवाद...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रही हैं:
नाम है अखिलेश कुमारी-
मीठी है तेर तुम्हारी-
हर दिल में करोगी राज-
तुम्हारा धन्यवाद-
धन्यवाद है कोटि-
आयु है तुम्हारी छोटी-
तुम पर सबको होगा नाज तुम्हारा धन्यवाद...

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

बिआहि लई रघुवर जानकी का,बिआहि लई रघुवर जानकी का...बघेली भाषा में विवाह गीत-

बहनी दरबार, दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुसमा बहिन के साथ सियाबती हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बघेलखण्डी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का CS

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BAGHELI SONG DONDARKALONI RIWA MP SIYABATI SONG SUSMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »