IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद गांव में बिजली लग गई...

गोरेलाल साकेत, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की समस्या था। गांव के लोगों को अंधेरे में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी गांव की जुलाई माह में समस्या रिकॉर्ड किए थे। लगभग जून माह में समस्या का निराकरण हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों व अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं।

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

IMPACT: सीजीनेट में शिकायत करने के बाद गांव में पानी की समस्या का समाधान हुआ...

बीटूराम, ग्राम पंचायत कोह बेड़ा, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की समस्या था। गांव के लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन किए थे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी शिकायत दर्ज किए फिर कुछ दिन के बाद समस्या का समाधान हो गया। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266243680.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA

गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-उमरी, तहसील-छीनमोर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुजीत कुमार जी बता रहे हैं कि उनके गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है| पंचायत द्वारा पानी की कोई सुविधा नहीं दी गई है| 5-6 साल पहले से ही सरपंच को आवेदन दिया गया था| परन्तु पंचायत द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है| इसलिए वह सीजीनेट के कार्यकर्ताओं से आग्रह कर रहे हैं कि दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9713587163, सचिव@9425404142.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: CHHINMOR KUMAR MP PROBLEM REWA SUJEET WATER

जीवन की ज्योति जगी, जीवन की ज्योति जगी जगी...गीत

ग्राम-शांतिपारा, ब्लाक-कुनकुरी, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़)संगीता एक्का जी एक दिव्यान्गता दिवस पर एक गीत सुन रहे हैं:
जीवन की ज्योति जगी, जीवन की ज्योति जगी जगी-
देश यह योद्धा के बदले में, जीवन की ज्योति जगी-
जीवन की ज्योति जगी, जीवन की ज्योति जगी जगी..

Posted on: Sep 09, 2022. Tags: JASHAPUR KUNAKURI MASIH SANGITA EKKA SHANTIPARA SONG

देख रहे संसार में सबसे...गीत

जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गीत सुना रहे है
मानव मानव एक समान-
देख रहे संसार में सबसे-
नहीं कोई ऊँच नीच – नहीं कोई जाति -पाती – अमीर गरीब को कोई भेद न कर-
हम सब एक साथ...

Posted on: Sep 08, 2022. Tags: MANDALA MP SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »