बता मेरे यार सुदामा रे...भजन-

जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक भजन सुना रहे हैं:
बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
बालक था रे जब आया करता, रोज खेल के जाया करता-
हुई कै तकरार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
मन्ने सुना दे कुटुंब कहानी, क्यों कर पड़ गयी ठोकर खानी-
टोटे की मार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
सब बच्चो का हाल सुना दे, मिसरानी की बात बता दे-
रे क्यों गया हार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया...(AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला...भजन-

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला-
गौरा जी ने चुनरी ओढ़ी-
भोले का मन डोला है-
ऐसे डमरू वाले का बाघम्बर पीला पीला है-
भवन रंगीला मां का शेर पीला-पीला... (AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: चाहचढ़ नाम पड़ने का इतिहास...

ग्राम-चाहचढ़, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छतीसगढ़), से सन्तु सलाम बताते हैं, हमारे पूर्वजों ने कई बार चाहचढ़ नाम के पीछे की कहानी हमें बताई है जो काफ़ी दिलचस्प है| यहाँ पर एक झरना है जिसका नाम चाह्चिहुढ़ और उस झरने के आस पास चाहची नाम का पक्षी रहता था जिससे यहाँ का नाम चाहचढ़ पड़ा| बड़े बुजुर्ग बतातें हैं कि वन में फल, फूल और जानवर खूब थे| औषधियाँ भी मिलती थी जिनसे मलेरिया और कई बीमारियाँ ठीक होती है| लेकिन अब यह सब बहुत तेज़ी से खत्म हो रहा है खनन की वजह से| सम्पर्क@7647070617. (185513) GT

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG KANKER SANTU SALAM VANANCHAL SWARA

कोई दिल से पुकारे...भजन-

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में दौड़ी चली आयेगी-
कोई दिल से पुकारे-
पहला संदेशा मेरे राम का आया-
सीता का रूप धर आयेगी-
दूसरा संदेशा मेरे विष्णु का आया-
लक्ष्मी का रूप धर आयेगी-
कोई दिल से पुकारे... (AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: घटते जंगलों के कारण जानवर भू घट रहे हैं और प्रदुषण भी बढ़ा है ...

ग्राम-चाहचढ़, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छतीसगढ़), से लखराम सलाम 1960-1965 की बात बतातें हैं उस समय जंगल बड़े हुआ करते थे| जंगले में बाघ, हिरण, सांभर, वनभैंसा, मयूर, बरहा(जंगली सुवर), खरगोश, गिलहरी और गैंडा हुआ करते थे| पेड़ों की बाते करें तो बांस के पेड़ थे| मैं उस समय 5 साल का था| जब 20-25 वर्ष का हुआ तो चीता, बरहा, खरगोश और पक्षी समय के साथ गायब होने लगे| हम लोग शिकार पर भी जाते थे| जानवरों के गायब होने का मुख्य कारण खनन है| खुदाई होते हुए 7-8 साल हो गया है, वहां से कई तरह क जहरीले पदार्थ निकलते हैं और रही बात फायदे की तो वह बाहरियों का ही हो रहा| (185556) GT

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG KANKER LACHHURAM SALAM VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »