रेडियो दिवस पर संदेश...
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व रेडियो दिवस पर संदेश दे रहे हैं, रेडियो का अविष्कार इटली के वैज्ञानिक मारकोनी ने किया था| रेडियो हमेशा से लोकप्रिय रहा है और मोबाईल आने से उपयोग बढ़ गया है| (AR)
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: RADIO DIWAS SONG
हाये रे हमर सोना झारखण्ड...नागपुरी गीत-
झारखण्ड से कृष्णा बढई के एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
हाये रे हमर सोना झारखण्ड-
हाये रे हमर हीरा झारखण्ड-
स्वर्ग जैसन सुंदर-
अन्य धन से भरल धरती-
सबसे सुखी संपन्न-
हाये रे हमर सोना झारखण्ड...(AR)
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने बिना कारण ही गाँव के 17 लड़कों को जेल में बंद कर दिया था...
ग्राम-कुरसेल, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगू राम मांडवी बता रहे हैं कि हमारे गाँव को पुलिस ने लगभग चार बजे रात घेराव करके घर-घर जाकर गाँव के 17 नौजवान लड़के मेहतर राम आचला, मान सिंह मांडवी, सुरजू मांडवी, बिरजू मांडवी, सुरेन्द्र मांडवी, राजेंद्र मडावी, कलार राजेंद्र मांडवी, रतन आचला, सोमनाथ दररो, भारत, सेठिया, अर्जुन अचलां, ऐत्वारू आचला, ये सभी को पुलिस ने पकड़कर अन्तःगढ़ थाने में ले गये और वहां से भानुप्रतापपुर, उसके बाद कांकेर जेल में ले जाकर बिना कारण ही बंद कर दिया| पुलिस से अधिक बार कारण पूछने पर भी नही बताया| इसके दौरान अधिक पैसे भी लगे, उन्हें सरकार ने अब तक कोई मदद नही किया| गाँव के कुछ लोगों से उधारी पैसे लेकर जमानत में जेल से छूटे हैं|
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
सरस्वती माँ का पूजा करलो सबसे अच्छा धर्म है...गीत-
मनापति, जिला-मधुबनी, बिहार से दीपक कुमार गीत सुना रहे हैं, “सरस्वती माँ का पूजा करलो सबसे अच्छा धर्म है” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: BIHAR DIPAK KUMAR SONG
वनांचल स्वर: जंगल देते स्वाद और स्वास्थय साथ साथ...
ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) प्रेमलाल कोमरा बताते हैं कि इमली के बीज को आग में भूंजकर उसमें महुए के फूल को डालकर पकाते हैं| तैयार हो जाने पर खाते हैं और बाज़ार ले जाकर बेच देते हैं| सरई के फूल को भी इमली के बीज की तरह भूंजकर उसमें महुइ के फूल को डाला जाता है, इसे मैंने भी खाया है| कांदा जो जंगल में पाया जाता है, इसे घर में नहीं रखा जाता है| कांदा स्वाद में बहुत कड़वा होता है, इसे भी पकाया जाता है, कांदा को अभी भी खाया जाता है| प्रेम लाल महुए के लड्डू के भी बारे में बताते हैं, महुए को सिलबट्टे या मिक्सी से पीसकर बनाया जाता है| ये सभी स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं जैसे इमली भूने हुए बीजों को खाने से पेट का मल साफ़ होता है|(RM)
