गाँव में पानी और सड़क की सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं...

बोटीपारा, ग्राम पंचायत-टोपर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकमतिया और जमुना बता रही हैं उनके गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, सड़क नहीं होने उन्हें आने जाने में दिक्कत होती हैं, चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण लोगो को परेशानी होती हैं, निवासियों ने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन समस्या का निरकरण नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646802372. सरपंच@8817409720, CEO@7835814506.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA ROAD PROBLEM SUKAMATIYA

ले वैया नानो वे नानो... गोंडी गीत-

ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजवंतिन मंडावी गोंडी गीत सुनवा रही हैं:
ले वैया नानो वे नानो...
ऐसे संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: GONDI SONG

बस्तर में किसी प्रकार की कोई हिंसा नही चाहते हैं, हम लोग हिंसा से आजादी चाहते हैं...

ग्राम पंचायत-जामगांव के आश्रित मोहल्ला (जंगो पारा) जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से मगलू राम सोडी बोल रहा हूँ, बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें है, पिछले 40 साल से हो रहीं हिंसा से और अब हिंसा में विराम चाहते है, किसी प्रकार कोई हिंसा बस्तर में नही चाहिए धन्यवाद..

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1

मेरे हिसाब से सभी पीड़ित एंव गैर पीड़ित आम तथा सरकार को शांति बैठक करके हल निकलना चाहिए...

ग्राम पंचायत सादरा बोदेनार जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पावस कुमार कवासी गोंडी भाषा में बता रहे है, नक्सलवाद और पुलिसकर्मियों के द्वारा आम जनता आदिवासीयों मार रहें हैं, यह लड़ाई कई दिनों से चलती आ रहीं हैं, जो की इसका कोई समाधान नही निकाल पा रहें हैं इसलिए समस्या का समाधान करने के लिए सभी को एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण बैठक करके इसका समाधान निकलना चाहिए.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: PEACE SURVEY GONDI 2

आवेदन देते हैं लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा है...

ग्राम-केदावाड़ा, पटेल पारा, पंचायत-कुटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरुतकिला बता रही हैं, राशन कार्ड नहीं बना है, उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है| वे मजदूरी कर जीवन यापन करती है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479131907, सचिव@6263425711, CEO@7835814506.
चंपा यादव@7587491543.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA RATION CARD PROBLEM SURUTIKILA

« View Newer Reports

View Older Reports »