बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी...हल्बी गीत-

ग्राम-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दिलेश्वरी बघेल एक हल्बी गीत सुना रही हैं :
काकीन किंधा कपड़ा की कानिन पिया पानी-
बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी-
लेजा, लेजा रे, लेजा लेजा का जाउरे बाजार-
बासी कोसी के खाऊन भाते, पड़े ने बीमार-
बीमार बिपत हिरमन के गम के निहा जानी-
काकीन किंधा कपड़ा की कानिन पिया पानी...

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG DILESHVARI BAGHEL NARAYANPUR SONG

कई साल से गाँव में रह रहे हैं, लेकिन भूमि पट्टा नहीं है...मदद की अपील-

ग्राम-रामापुरम, पंचायत-मुसलमडुग, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्राद्री कोठगुडम (तेलंगाना) से पायम रामुलु बता रहे है, वे 30 साल से रह रहे हैं| एक एक आदमी के पास दो, तीन एकड़ जमीन है| लेकिन जमीन का पट्टा नहीं है| भूमि का पट्टा के लिए आवेदन पत्र दिया गया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| कि इन नंबरो पर बात कर मदद दिलाने का प्रयास करे : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA PROBELM RAMAPURAM TELANGANA

जमीन पट्टा के लिये अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं, लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-

ग्राम-देवय्यागुमपा, पंचायत-कृष्णा सागर, तहसील-भुर्गुमफाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकम देवा बता रहे हैं| गाँव में 39 घर है| वे वहां 30 सालों से रह रहे हैं| लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है| गाँव में एक एक आदमी 5 से 7 एकड़ जमीन कब्ज़ा किये हैं| गाँव के लोग मजदूरी काम का काम कर जीवन यापन कर रहे हैं| जमीन पट्टा के लिये कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन दे चुके हैं| लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9989546904. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

जमीन पट्टा के लिये सर्वे होता है, लेकिन आगे कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-देवय्यागुमपा, पंचायत-कृष्णा सागर, तहसील-भुर्गुमफाड, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मडकम देवा बता रहे है| गाँव में 39 घर है| वे वहां 30 सालों से रह रहे हैं|लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है| जमीन पट्टा के लिये कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन दे चुके हैं| 2 बार सर्वे हो चुका है| लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9989546904. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIAM NARENDRA PROBELM TELANGANA

हास्पिटल नहीं होने से 35 किलोमीटर दूर लोगो को जाना पड़ता है...कृपया मदद करें-

ग्राम-चेलमन्नानगर, पंचायत-गुंडालपाडू, तहसील-मुलकलपल्लि, जिला-भद्रादी कोठगूडम (तेलंगाना) से सोडी राजू बता रहे हैं| कि गाँव के आस-पास हास्पिटल नहीं है| बीमार पड़ने पर लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| हास्पिटल तक पहुँचने के लिये सड़क भी नहीं बनी है| लोगो को लगभग 35 किलोमीटर दूर जाना पढ़ता है| लोगो ने समस्या के निराकरण के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PO@9490157005, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@8142802711.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »