स्वास्थ्य स्वर : असमय वृद्धावस्था आने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा असमय वृद्धावस्था आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| त्रिफला और मुलेठी का चूर्ण बराबर मात्रा में मिला लें| और उसमे मिश्री मिला लें| एक तोला चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| दूसरा आंवले और काले तिल को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद 2 ग्राम चूर्ण घी या शहद के साथ सेवन करें| पेट साफ रखें, गरिष्ठ पदार्थो का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.