स्वास्थ्य स्वर : घुटनों में होने वाली दर्द के लिये लेप बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी घुटनों में होने वाली दर्द के लिये लेप बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| देशी शहद एक चम्मच, दालचीनी एक चम्मच और खाने वाला चूना आधा चम्मच लें| सभी को मिलाकर लेप बना लें, और गर्म कर लें| गुनगुना रहने पर दर्द वाले स्थान पर लगायें, और रुई रखकर मोटा कपड़ा बांध दें| उसमे हवा न लगे ऐसा बांधे | उसे 8-10 घंटे तक बंधे रहने दें| दिन में दो बार इस लेप का उपयोग कर सकते हैं| दूसरा बबूल के 5 दाने प्रतिदिन शहद के साथ पीसकर सेवन करें, लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : एच डी गांधी@9111061399.