स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 11 तुलसी पत्ती, 2 लौंग, आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच सेंधा नमक लें| एक गिलास पानी में सभी को उबालें| उबालने के बाद जब आधा बच जाये| तब उसे ठण्डा कर, एक चम्मच शहद डाल दें| सुबह-शाम इसका सेवन करें| लाभ हो सकता है| चावल का सेवन न करें| रोटी खायें, उबले पानी का सेवन करें, धूप से बचें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा @9893327457