रंग से रंग मिलाकर,चलो खुशी में सराबोर हो जाएं...
रंग से रंग मिलाकर,चलो खुशी में सराबोर हो जाएं
प्रेम के दो मीठे गीत गाकर , चलो होली मनाएं
अबीर गुलाल उड़ाकर, चलो आसमां रंग आएं
हाथों में हाथ मिलाकर, चलो होली मनाएं
मीठे में नमकीन का तड़का लगाकर, चलो जश्न मनाएं
चार दीवारी से बाहर निकलकर, चलो होली मनाएं
पानी में रंग का नशा घोलकर, चलो आज मदहोश हो जाएं
यारों की टोली लेकर गली-गली, चलो होली मनाएं
ढोल, नगाड़े से ठुमके की ताल मिलाकर, चलो रंगीन हो जाएं
शर्म लिहाज के सारे बंधन तोड़कर, चलो होली मनाएं
मस्ती में जोश का स्वाद भरकर, चलो आज आनंद में डूब जाएं
उम्र की सीमाओं को तोड़कर, चलो होली मनाएं
चलो होली मनाएं , चलो खुशियां मनाएं…