आओ सब मिलकर संकल्प जगाये, धरती को हम स्वच्छ बनाये...संकल्प गीत
ग्राम-नवडीया,पोस्ट-नवडीया,जिला-रीवा (म.प्र.) से साक्षी पटेल सफाई के सम्बन्ध में एक गीत सुना रही हैं :
आओ सब मिलकर संकल्प जगाये धरती को हम स्वच्छ बनाये-
कागज का हो पुन: चक्र, पर्यावरण का हो संरक्षण-
कागज के हम बैग बनाये, हम चाहे तो जो भी लाये-
धरती को हम स्वच्छ बनाये...
पालीथीन न होता नष्ट, संडे को भी करता ढेर-
जीवन का है कष्ट पर्यावरण को भी करता नष्ट-
धरती को हम स्वच्छ बनाये...
वाहन उद्योगों का बढ़ता जाल, सांस लेना हुआ दुशवार-
वृक्षों का हम करे ख्याल, जो देते हैं हमे शुद्ध बयार-
वृक्ष बचाए वृक्ष लगाये धरती को हम स्वच्छ...
कचरे का हो उचित उपचार, नालियों का न हो अवरुद्ध निकास-
गंदे जल का भी हो शोधन प्राकृतिक संपदा का रोको दोहन-
अनुशासित जीवन अपनाये, धरती को हम स्वच्छ...
गली मोहल्ला हो या गाँव रखे, सदा इसे स्वच्छ और सुन्दर-
शासन ने हैं किये हैं कई उपाय, हम भी अपना कर्तव्य निभाय-
पर्यावरण को हम मित्र बनाये, धरती को हम स्वच्छ...
