हंस घोडा बेच के बड़ा मजा आयो रे, आज मेरा पोता ससुराल चला रे...विवाह गीत
ग्राम-सहदुल्लापुर कन्हौली, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से साथी सरला श्रीवास के साथ गाँव की एक महिला एक विवाह गीत प्रस्तुत कर रहीं है | इस गीत को दूल्हा के बरात जाने के समय गाया जाता हैं:
हंस घोडा बेच के बड़ा मजा आयो रे-
आज मेरा पोता ससुराल चला रे-
दादा के संग में मौरी पहन के तैयार हुआ रे-
दादी रानी को छोड़ चला रे-
आज मेरा बेटा ससुराल चला रे-
पापा संग में सूट पहन के तैयार हुआ रे-
मम्मी रानी को छोड़ चला रे-
आज मेरा बेटा ससुराल चला रे-
हाथी घोडा बेच के बड़ा मजा आयो रे-
आज मेरा बेटा ससुराल चला रे...
