सोनी सोढी पर एक नजर
सोनी सोढी शिक्षक महिला के गुप्तांग में
पुलिस डाल रहा है पत्थर
नंगा कर देखता सोनी सोढी का पूरा बदन
क्या यही है पुलिस का पाठ्यक्रम
हे ममता सोनिया उमा प्रतिमा प्रतिभा
देख सोनी सोढी पर एक नजर
क्या तुम भी अंग्रेज बन गयी
सत्ता की कुर्सी पर बैठ बहरी अंधी बन गयी
क्या महिलाओं पर हो रहे अत्याचार सुन
मजा ले रही है
हे आदिवासी नेता
जोगी कर्मा नन्द
खोल अपनी आंख शान का कवर
देख तुम्हारे राज में क्या हो रहा है
महिला पुरुष मजदूर किसान पर
हो रहे अत्याचार पर लगाओ लगाम
नहीं तो जनता जाग रही है
मीडिया मित्र सहित हुआ कई देशों में परिवर्तन
नेताओं से धुल्वायेंगे भारत में बर्तन
भारत में भी होगा एक दिन परिवर्तन
भागीरथ वर्मा
