News in Gondi: Translated from newspapers 15 Jan 2012
शहर के नए बस स्टैंड में मंगलवार को दिन दहाड़े गोली चलने से अफरातफरी मच गई।भास्कर न्यूज जगदलपुर, यहां भीड़-भाड़ के बीच पुलिस के एक जवान ने नशे की हालत में एसएलआर से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी।संयोग रहा कि गोली किसी इंसान को नहीं लगी, अलबत्ता जवान की चलाई गोली से एक गाय बुरी तरह जख्मी हो गई।गोली सीधे उसके पेट को चीरती शरीर में धंस गई है। गाय को छटपटाता देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे बोधघाट थाना प्रभारी ने आरोपी जवान को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आए।
दंतेवाड़ा के कलेक्टरों ने की थी मनमानी
दंतेवाड़ा ! ( देशबंधु) राज्य शासन द्वारा आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचे जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद दंतेवाड़ा में भी हडकंप मचा हुआ है। राज्य शासन ने दक्षिण बस्तर के कुछ प्रकरणों पर तत्कालीन कलेक्टर के.आर. पिस्दा तथा श्रीमती रीना कंगाले के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है।
