पढ़ना-लिखना सीखो मेहनत करने वाले...प्रेरक गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
पढ़ना-लिखना सीखो मेहनत करने वाले-
पढ़ना-लिखना सीखो भूखे मरने वाले-
क, ख, ग, को पहचानों, अलिफ़ को पढ़ना सीखो-
अ, आ, इ, ई को हथियार बनाकर लड़ना सीखो-
ओ सड़क बनाने वाले ओ भवन उठाने वाले-
खुद अपने किस्मत का फैसला अगर तुम्हें करना है-
ओ बोझा ढोने वाले !
पढ़ना-लिखना सीखो मेहनत करने वाले...
