भारत का नक्शा बदलेंगे, आज नहीं तो कल...देशभक्ति गीत
जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
एक हाथ में कलम हमारे, एक हाथ में हल-
भारत का नक्शा बदलेंगे, आज नहीं तो कल-
उच्च हिमालय पर चढ़कर, फहराएं अमर निशान-
सागर की लहरों में छिपकर, गाए नूतन गान-
रामेश्वर पर आ चढ़ाएं, गंगा जी का जल-
मथुरा की गलियों में गांएं, नर सैया के गीत-
गुजराती वैभव में छेड़ें, तुलसी का संगीत-
केरल की माटी में बोएं, काश्मीर का फल-
भारत का नक्शा बदलेंगे, आज नहीं तो कल-
मद्रासी मिट्टी को सौंपें, राजस्थानी खून-
बंगाली बगिया में रोपें, पंजाबी मजमून-
नंदन वन सा बने कच्छ की खाड़ी का दल-दल-
भारत का नक्शा बदलेंगे, आज नहीं तो कल-
उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम, सभी हमारे हाथ-
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई, सभी हमारे साथ-
चाहे जहाँ रहे भारत की, याद रहे हर पल-
भारत का नक्शा बदलेंगे, आज नहीं तो कल...
