भारतीय मजदूर संघ ले, दसों दिशा ले जाएंगे...मजदूर संघर्ष गीत
ब्रिजेश सिंह, रीवा, मध्यप्रदेश से भारतीय मजदूर संघ के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
भारतीय मजदूर संघ ले, दसों दिशा ले जाएंगे-
60 वर्ष की गौरव-गाथा, जगती को बतलाएंगे-
सन 55 में देह मार्ग पर, राही एक चला था-
अंधकार का वक्ष चीरकर, दीपक एक जला था-
उस दीपक की दिव्य ज्योति से दीप संख जलाएंगे-
60 वर्ष की गौरव-गाथा, जगती को बतलाएंगे-
ईश्वरीय है काम हमारा, मन है दृढ विश्वास लिए-
श्रमिक राष्ट्र लोग हितैषी बन अनगिन बलिदान हुए-
बलिदानी उस परम्परा को विकसित करते जाएंगे-
60 वर्ष की गौरव-गाथा, जगती को बतलाएंगे-
संघ और महासंघो से सबने है गरिमा पाई-
राष्ट्र भक्ति की सुर-सरिता से कार्य संस्कृत बिछ पाई-
श्रम धन और उत्पादन को भी पूर्ण न्याय दिलवाएंगे-
60 वर्ष की गौरव-गाथा, जगती को बतलाएंगे...
