देश मे गर बेटियाँ मासूम और नाशाद हैं, दिल पे रख के हाथ कहिये...
देश मे गर बेटियाँ मासूम और नाशाद हैं
दिल पे रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है.
आधी सेहत आधी शिक्षा आधी मजदूरी मिली
देश हुआ आजाद पर इनको ना आजादी मिली.
इनकी हालत अब तक तो हर तरह बर्बाद है
दिल पे रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है.
सिर्फ पुरुषों की कमाई को बस देखा गया
नारियों के श्रम को नहीं आँका गया
इनके आदर के बिना हर बात बेबुनियाद है.
दिल पे रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है.
From 9406033089