ये डलिया वाले पुदीना हरा दे जाओ...ददरिया गीत
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा ग्राम-देवरी, विकासखंड-जवा,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में उमेश्वरी दुग्गा जी साथ अर्चना आदिवासी हैं जो एक ददरिया गीत गा रही हैं:
ये डलिया वाले पुदीना हरा दे जाओ-
ये डलिया बाले तेरी मुम्मी नही है-
ये डलिया बाले मेरी ससुर जी को ले जा-
ये डलिया बाले पुदीना हरा दे जा-
ये डलिया बाले तेरी भाभी नही है,
मेरी जेठी जी को ले जा-
ये डलिया बाले पुदीना हरा दे जा-
ये डलिया बाले तेरी बहना नही है-
नन्दजी को ले जाओ-
ये डलिया बाले पुदीना हरा दे जा...
