भाई बहनों धोखा न खाना, पढने का आया हैं जमाना...शिक्षा गीत
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के दौरान ग्राम-देवरी,जिला-रीवा (म.प्र.) से जन्मावती जी के साथ अर्चना जी हैं जो एक शिक्षा गीत गा रही हैं:
भाई बहनों धोखा न खाना-
पढने का आया हैं जमाना-
पढोगे लिखोगे तो आगे बढोगे-
अपनी मम्मी डैडी का नाम रोशन करोंगे-
देखो भाई दस्तखत लगाना...
पढोंगे लिखोंगे तो कलेक्टर बनोगे-
अपनी पापा-मम्मी का नाम रोशन करोंगे-
देखो भाई दस्तखत...
सीखो भाई दस्तखत लगाना-
पढने का आया हैं जमाना-
पढोंगे लिखोंगे तो मास्टर बनोगे-
तुम भी बच्चो को पढाया करोगे-
सीखो भाई दस्तखत लगाना...
