बेगा खोए किती रो गोंडी राजा मावा...गोंडी गीत
ग्राम-जामुनढाना धावड़ी, पंचायत-टेमनी, तहसील-आतनेर, जिला बैतूल, म.प्र. से नरेश इरपाचे एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में आदिवासी समाज को अपने धर्म-संस्कृति, रीति-रिवाज से दूर होने के लिए अफसोस जताया गया है :
बेगा खोए किती रो गोंडी राजा मावा-
रजवाड़ा इमा बाड़ी छोड़ी किती-
अड़दीशो राजधानी दीशो नाक किल्ला-
बेगा हतु राज रानी सुनो मंडला जिल्ला-
गोंडवाना मावा गोंडी कोई माता खोजी किम भैया-
बेगा खोए किती रो-
रामनगर मुख्यमहल नर्मदा किनार ते-
तान छोड़ी किती इमा रति अदर ताल ते-
सात खंड महल मंडला सुनो दिशी लाता-
बेगा खोए किती रो-
इमा बेगा खोए माती रो गोंडवाना तोले कोया-
मंडला जिला पंचमुखी महादेव गढ़वाले ने किल्ला-
बावनगढ़ बड़ोदेव मावा गोंडवाना बेगा खोए किती-
बेगा कोई किती रो..
