Today's news from papers in Santhali : 8th July 2011
आखिर मारन को देना पड़ा इस्तीफा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसे पूर्व में संचार मंत्री रहे [मौजूदा कपड़ा मंत्री] दयानिधि मारन को अंतत: इस्तीफा देना पड़ा। मामले की जांच कर रही सीबीआइ की स्थिति रिपोर्ट के बाद सरकार के सामने कोई विकल्प बचा ही नहीं था। कांग्रेस कोर ग्रुप ने बुधवार रात को ही मारन को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया था।
रेल मंत्रालय तृणमूल के पास ही रहेगा: ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि रेल मंत्री का पद उनकी पार्टी के पास ही रहेगा। ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहा कुछ रेलवे परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मेरी पार्टी चूंकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] में सहयोगी है, इसलिए रेल मंत्री का पद वह अपने पास रखेगी। इस सम्बंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मेरी बात हुई है।
अगले आदेश तक नहीं खुलेगा तहखानाः SC
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पद्मनाभ मंदिर के छठे तहखाने (तहखाना बी) को खोले जाने पर अपने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने केरल सरकार खजाने की सुरक्षा पर सलाह मांगी है।
रजरप्पा मंदिर से बालक लापता
रामगढ़, रजरप्पा : छतरमांडू से अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर आया एक बालक गुरुवार को अचानक लापता हो गया। जानकारी के अनुसार छत्तरमांडू निवासी मनोज कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार सिंह विवाह समारोह में रजरप्पा मंदिर में शामिल होने आया tha !
लड़की का मिला जला शव, आज थी शादी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक लड़की का जला हुआ शव पुलिस ने कब्जे में लिया है। लड़की की आज ही शादी थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में लिया है।
पिस्का मोड़ से कचहरी तक बनेगा फ्लाइ ओवर- कोयला व भूतल परिवहन मंत्री से मिले, प्रधानमंत्री को भी लिखा पत्र – 3.4 किमी का फ्लाइ ओवर : एनएच-75 स्थित पिस्का मोड़ से कचहरी चौक तक (3.4 किमी) फ्लाइ ओवर निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी है. मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नयी दिल्ली में केंद्रीय भूतल-परिवहन मंत्री सीपी जोशी को सौंपे ज्ञापन में धनबाद और जमशेदपुर बाइपास रिंग रोड के निर्माण के साथ-साथ एनएच-75, एनएच-23, एनएच-32 के अगले चरण की कार्रवाई के लिए भी प्रस्ताव दिया. वार्ता के क्रम में केंद्रीय मंत्री को रांची-जमशेदपुर पथ के फोर लेन के उदघाटन के लिए आमंत्रित किया, जिसे मंत्री ने स्वीकार कर लिया.
NSE Nifty 5715 -14.20
BSE Sensex 19044 -34.27
Source : – Todays internet version of Dainik jagran, Dainik bhaskar, Hindustan and prabhat Khabar.
