Today's news from papers in Santhali language
सीबीआई ने मारन पर उठाई उंगली ,पद्मनाभ मंदिर में मिले खरबों के खजाने पर भगवान विष्णु का हक ,डोमनिका टेस्टः बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन
1. केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की आंच महसूस कर रहे हैं। इस घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी स्थिति रिपोर्ट में दयानिधि मारन पर अंगुली उठाई है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्पेक्ट्रम लाइसेंस के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरसेल के आवेदन पर मारन ने देरी की और इस वजह से एयरसेल को अपना लाइसेंस मलेशियाई कम्पनी मैक्सिस को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। जस्टिस जी.एस. सिंघवी और जस्टिस ए.के. गांगुली की पीठ को जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में उसे अपनी जांच पूरी करने के लिए 31 अगस्त तक का समय चाहिए।
2. केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में मिले 90 हजार करोड़ रुपये की कीमत के खजाने के मालिक खुद भगवान विष्णु हैं। दरअसल, मंदिर के तहखानों से अरबों रुपये के खजाने मिलने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि इसका इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए किया जाए या फिर यह संपत्ति मंदिर प्रशासन के पास रहे। हालांकि, ऐसे मामले में कानूनन संपत्ति के स्वामित्व का हक मंदिर के भगवान के पास रहता है। भारतीय कानून के मुताबिक इस संपत्ति पर भगवान विष्णु के अवतार पद्मनाभ स्वामी का हक है।
3. विंडसर पार्क मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। दिन का खेल खत्म होने वक्त वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। सीबीआई ने मारन पर उठाई उंगली ,पद्मनाभ मंदिर में मिले खरबों के खजाने पर भगवान विष्णु का हक ,डोमनिका टेस्टः बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन
news from business world
SENSEX 18953.61, NIFTY 5689.00 , INR-USD 44.42
news from bollywood
हत्या के केस में प्रियंका की कजिन को ढूंढ़ रही है पुलिस ,बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रितेश-जेनेलिया 2012 में रचाएंगे शादी !, बॉलीवुड की अगली ‘मुन्नी’ बनेगी प्रियंका चोपड़ा!
source : Todays Dainik Bhsakar Internet version!
