गांव का विकास करा लो मोरे भइया, गांव का विकास करा लो...विकास गीत
ग्राम-जटलापोर, ब्लाक-धनोरा, जिला-सिवनी (म.प्र.) से मोहन यादव जी एक सामाजिक कार्यकर्ता रज्जो निषाद जी के गाए गीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं जो ग्राम विकास से सम्बंधित है:
गांव का विकास करा लो मोरे भइया, गांव का विकास करा लो
गांव-गांव में शौचालय बनवा लो, घर-घर में शौचालय बनवा लो
रोग-बीमारी बचा लो मोरे भइया, गांव का विकास करा लो
गांव का विकास करा लो मोरे भइया...
गांव-गांव में कूड़ादान बनवा लो, गांव-गांव में कूड़ादान बनवा लो
गांव की सफाई करा लो मोरे भइया, गांव का विकास करा लो
गांव का विकास करा लो मोरे भइया...
गांव-गांव में स्कूल खुलवा लो, गांव-गांव में स्कूल खुलवा लो
अनपढ़ न रहें बहन-भाई मोरे भइया, गांव का विकास करा लो
गांव का विकास करा लो मोरे भइया...
