मेरी ढोलकिया खेड़ की, अरे कोई घुंगरू चढ़ा दो...एक लोकगीत
गोकरन सिंह वर्मा ग्राम- मवई, जिला-मंडला, म.प्र. से रोज्बी से एक पारम्परिक लोकगीत रेकॉर्ड करा रहे है...
मेरी ढोलकिया खेड़ की, अरे कोई घुंगरू चढ़ा दो
ठंडोस पानी, गरम धर आए
मेरे सतरैया पेहले पारधी, अरे कोई जल्दी बुला दो
मेरी ढोलकिया खेड़ की...
रेशा में धोती, सिंगोई रखी है
मेरे पहनैया पेहले पारधी, अरे कोई जल्दी बुला दो
मेरी ढोलकिया खेड़ की...
तामैं को गढ़ुवा, जल भर पानी
मेरे पेवैया पेहले पारधी, अरे कोई जल्दी बुला दो
मेरी ढोलकिया खेड़ की...

