राजी ऐगी बरे चारा जी, करम्बरे चारा जी...उडीसा से आदिवासी करमा गीत
ओडिसा के सुंदरगढ़ जिला, लाठीकटा ब्लाक के नाइनी टुंगडी गांव में आज कुड़ुक समाज के लोगों की मीटिंग हो रही है, जिसे पाढ़ा बोला जाता है. इसमें कई गांवों के 100 से ज्यादा लोग आए हुए हैं. पाढ़ा में ये लोग कर्मा पूजा करते हैं. वहां आयी हुई साथी मधुस्मिता से एक कर्मा गीत गा रहे हैं ये गीत उनके परंपरागत त्यौहार भादो एकादशी में ये गीत गाया जाता है. ये त्यौहार पूर्वजों के समय से ही बड़े धूमधाम से और रीति-रिवाज से मनाया जाता है:
राजी ऐगी बरे चारा जी
करम्बरे चारा जी, ऐगी बरे चारा जी, करम्बरे !
एरातो खबर होए नी, मैं करम्बरा लागी
मोलाएरातो खबर होए ना, मैं करम्बरा ला
राजी ऐगी बरे चारा जी,
करम्बरे चारा जी, ऐगी बरे चारा जी, करम्बरे !
एरातो खबर होए ना, मैं करम्बरा लागी
भला एरातो खबर होए ना, मैं करम्बरा लागी
