तिरंगा मेरा तीन रंग का...
विवेचना सिंह यादव, ग्राम-डभौरा, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं :
भारत ते तिरंगा लहराए
दिल दुश्मन काहें जलाए...तिरंगा मोरा तीन रंग का
तिरंगा मोरा तीन रंग का...
भारत ते...
मुझे केशरिया रंग इसलिए भाए
वीरता का प्रतीक कहलाए
तिरंगा मोरा तीन रंग का
भारत ते...
मुझे सफ़ेद रंग इसलिए भाए
सच्चाई का प्रतीक कहलाए
तिरंगा मोरा तीन रंग का
भारत ते...
मुझे हरा रंग इसलिए भाए
हरियाली का प्रतीक कहलाए
तिरंगा मोरा तीन रंग का
भारत ते...
