Students will be given money instead of cycle : News in Gondi
सरस्वती साइकिल योजना के तहत इस साल अब तक 20 में से सिर्फ चार शैक्षणिक जिलों में साइकिलें बांटी जा सकी हैं। सरकार ने अब छात्र-छात्राओं को साइकिलों की बजाए रुपए बांटने के निर्देश दिए हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग को 76 हजार और स्कूल शिक्षा विभाग को करीब 20 हजार साइकिलें बांटनी हैं।
मनपसंद कंपनी की साइकिलें : साइकिल बांटने के लिए शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी और आदिम जति कल्याण विभाग में सहायक आयुक्तों को शासन ने राशि जारी कर दी है। वे पात्र बालिकाओं व बालकों के पालकों को बुलवाकर उनकी मनपसंद कंपनी की साइकिलें खरीदवाएंगे।
